राजस्थान में जोधपुर शहर के प्रमुख जलाशय तखत सागर पर गुरुवार को अभ्यास के दौरान सेना के एक अधिकारी की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सेना के अधिकारी हेलिकॉप्टर से नीचे उतर अभ्यास कर रहे थे। इस दौरान 4 अधिकारी हेलिकॉप्टर से पानी में कूदे। 3 तो बाहर निकल आए, लेकिन चौथा अधिकारी पानी में डूब गया। काफी तलाश के बाद शव को बरामद किया गया।