फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान हिरण शिकार मामले में सुनवाई टली, अब सुनवाई 16 को

Fri, 10 Mar 2017 12:05 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
सलमान खान - फोटो : Getty Images
विज्ञापन
बहुचर्चित कांकाणी हिरण शिकार मामले में सलमान खान सहित अन्य फिल्मी सितारों के खिलाफ बुधवार को जोधपुर सीजेएम ग्रामीण कोर्ट में अभियोजन पक्ष की ओर से दायर अर्जी पर बहस हुई थी, जिसका फैसला शुक्रवार को आना है।
विज्ञापन


अभियोजन पक्ष की ओर से संबंधित अर्जी पेश कर अदालत से मांग की गई है कि हिरणों के पोस्टमार्टम करने वाले डॉ. नारायण प्रसाद नेपालिया के खिलाफ गलत पोस्टमार्टम रिपोर्ट देने के चलते लूणी थाने में दर्ज मुकदमे के दस्तावेज तलब किए जाएं। इस अर्जी को लेकर फैसले के बाद ही मामले में अंतिम बहस प्रारंभ होगी। लेकिन जिन न्यायधीश को अर्जी पर फैसला सुनाना है उनका प्रमोशन हो गया है। जिसके बाद असमंजस की स्थिति बनी हुई है कि शुक्रवार को फैसला आएगा भी या नहीं।

नेपालिया ने अपनी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कहा था कि हिरणों पर कोई गन शॉट के निशान नहीं मिले हैं। हिरणों की मौत सदमा लगने के कारण हुई है। ये रिपोर्ट वन विभाग ने नहीं मानी थी और कहा था कि हड्डियों और खाल पर गन शॉट के निशान हैं। इसके बाद वन विभाग ने लूणी थाने में डॉ. नेपालिया के खिलाफ गलत रिपोर्ट देने के आरोप में मामला दर्ज करवाया था।
विज्ञापन


गौरतलब है कि वर्ष 1998 में फिल्म हम साथ साथ है... कि शूटिग के दौरान अभिनेता सलमान खान, सैफ अली, नीलम, तब्बू, सोनाली और स्थानीय युवक दुष्यंत सिंह के खिलाफ हिरणों के शिकार का आरोप लगा था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें