फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: सौ की ज्यादा स्पीड से वकील ने दौड़ाई कार, नाके पर तैनात पुलिस कांस्टेबल को कुचला, मौत

Sat, 06 Aug 2022 11:34 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

पुलिस कांस्टेबल डिवाइडर पर खड़ा था। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने रात में टक्कर मार दी। जिससे कांस्टेबल को सिर, रीढ़ की हड्डी सहित कई जगह चोटें आई। जिसके बाद जवान ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
जोधपुर में कार ने कांस्टेबल को मारी टक्कर - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जोधपुर में हिट एंड रन का मामला सामने आया है। एक तेज रफ्तार कार ने पुलिस कांस्टेबल को टक्कर मार दी। जिससे 27 साल के कांस्टेबल की मौत हो गई। वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है।

विज्ञापन

कुड़ी भगतासनी थाना क्षेत्र के नाका संख्या तीन पर शुक्रवार रात को कांस्टेबल केतू बालेसर ड्यूटी पर तैनात था। इसी दौरान एक कार 100 से ज्यादा की स्पीड से आई डिवाइडर पर खड़े कांस्टेबल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार उछल कर डिवाइडर पार जा गिरी। रात को मौके पर तैनात एएसआई कानाराम ने बताया कि रात करीब 11.40 बजे कार की स्पीड बहुत तेज थी। मौके पर मौजूद घायल कांस्टेबल को एम्स लेकर गए, जहां उसके सिर, रीढ़ की हड्डी सहित कई जगह चोटें आई।


इलाज के दौरान घायल कांस्टेबल ने दम तोड़ दिया। वहीं पूरी वारदात सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई। पुलिस ने आरोपी कार चलाने वाले अधिवक्ता को हिरासत में ले लिया है। आरोपी अधिवक्ता महिपाल विश्नोई की स्वास्थ्य जांच करवाई गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें