फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jodhpur: आरिफ मोहम्मद खान बोले- ऑपरेशन सिंदूर ने विश्व को दिखाया भारत का संकल्प, आतंकवाद पर पीछे नहीं हटेंगे

Sun, 25 May 2025 05:53 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

Jodhpur News: बिहार के राज्यपाल आरिफ खान ने कहा कि कश्मीर का मुद्दा हो या पाकिस्तान से जुड़ा कोई विषय, भारत पीछे नहीं हटेगा। पक्ष-विपक्ष की एकजुटता ने देश की भावना को मजबूती दी है। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
जोधपुर दौरे पर बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान रविवार को एक दिवसीय दौरे पर जोधपुर पहुंचे। जोधपुर एयरपोर्ट पर कलेक्टर गौरव अग्रवाल, एडीएम सुरेन्द्र सिंह राजपुरोहित, आईपीएस हेमंत कलाल सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट पर ही मीडिया से बातचीत करते हुए राज्यपाल खान ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर भारत के रुख की सराहना की।

विज्ञापन



यह भी पढ़ें- Bundi: नाबालिग बेटी से छह साल से हो रहा था दुष्कर्म, सौतेला पिता और दोस्त ही निकला हैवान; पार्क में हुआ खुलासा
 
राज्यपाल आरिफ खान ने कहा कि पहली बार देश में पक्ष और विपक्ष दोनों एकजुट होकर आतंक के खिलाफ खड़े हुए हैं। यह संदेश भारत की ओर से सिर्फ पाकिस्तान को नहीं बल्कि पूरे विश्व को दिया गया है कि आतंकवाद को किसी भी सूरत में समर्थन नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

 
कश्मीर और पाकिस्तान के मसले पर दो टूक
एयरपोर्ट से सर्किट हाउस पहुंचने के बाद गार्ड ऑफ ऑनर के बाद मीडिया से दोबारा संवाद करते हुए राज्यपाल खान ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने भारत की सैन्य शक्ति और राजनीतिक एकता दोनों का प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि कश्मीर का मुद्दा हो या पाकिस्तान से जुड़ा कोई विषय, भारत पीछे नहीं हटेगा। पक्ष-विपक्ष की एकजुटता ने देश की भावना को मजबूती दी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Jodhpur News: जोधपुर में बजरी माफिया का आतंक, डंपर चालक ने पुलिस जवान पर चढ़ाया वाहन; हालत गंभीर
 
राज्यपाल ने भारतीय सेना के साहस की सराहना करते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के जरिए भारत ने दुनिया को साफ संदेश दे दिया है कि अब कोई भी आतंकी हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह की घटनाएं कहीं भी नहीं होनी चाहिए और भारत इस दिशा में निर्णायक कदम उठा रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें