जोधपुर जिले की फलोदी जेल से सोमवार देर शाम महिला गार्ड की आंखों में लाल मिर्च डालकर 16 कैदी फरार हो गए। जानकारी के अनुसार सबसे पहले एक बंदी महिला गार्ड की आंखों में लाल मिर्च डालकर भागा। इसके बाद 15 और बंदी फरार हो गए। घटना के बाद जोधपुर पुलिस ने शहर के प्रत्येक रास्तों पर नाकेबंदी कर दी है।
विज्ञापन
सभी कैदी नशा तस्करी के आरोप में जेल में बंद थे। फलोदी थाना प्रभारी राकेश ख्यालिया ने घटना की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि सभी कैदी ने जेल कर्मचारियों के साथ मारपीट भी की।