फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोधपुर: 50 लाख का पैकेज छोड़ बनेंगी साध्वी, मां-बेटी ने अपनाया वैराग्य का मार्ग, 25 नवंबर को लेंगी जैन दीक्षा

Tue, 17 Nov 2026 05:08 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

50 लाख रुपये सालाना पैकेज वाली कॉर्पोरेट नौकरी और 37 साल की सरकारी सेवा छोड़कर फॉक्सवैगन की पूर्व ग्लोबल ऑपरेशन मैनेजर और उनकी मां 25 नवंबर को चेन्नई में जैन दीक्षा ग्रहण करेंगी। उनके सम्मान में जोधपुर में भव्य वरघोड़ा निकाला गया।
विज्ञापन
मां-बेटी ने अपनाया वैराग्य का मार्ग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फॉक्सवैगन कंपनी की पूर्व ग्लोबल ऑपरेशन मैनेजर 36 वर्षीया अक्षिता बजाज और उनकी 61 वर्षीया मां शिरोमणि 25 नवंबर को चेन्नई में जैन दीक्षा ग्रहण करेंगी। पचास लाख रुपये का सालाना पैकेज छोड़कर साध्वी बनने जा रही अक्षिता और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की सेवानिवृत्त चीफ मैनेजर उनकी मां के सम्मान में मंगलवार को जोधपुर शहर में भव्य वरघोड़ा निकाला गया। मूल रूप से पंजाबी हिंदू परिवार से ताल्लुक रखने वाली मां-बेटी ने सांसारिक जीवन का त्याग कर संयम के पथ पर आगे बढ़ने का फैसला लिया है।

विज्ञापन


कॉर्पोरेट कॅरिअर छोड़कर वैराग्य का मार्ग
उच्च शिक्षा प्राप्त अक्षिता ने एमटेक करने के बाद भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) बंगलूरू से प्रबंधन की डिग्री हासिल की थी। उन्होंने बहुराष्ट्रीय कंपनियों में लगभग 12 वर्ष तक नौकरी की और अंतिम समय में वे फॉक्सवैगन में ग्लोबल ऑपरेशन मैनेजर के पद पर कार्यरत थीं। अक्षिता के अनुसार उन्हें इस निर्णय तक पहुंचने में लगभग चार वर्ष का समय लगा। दिसंबर 2024 के बाद उन्होंने जैन साधु-साध्वियों के साथ लगभग 10 महीने तक विहार किया और उनकी कठिन दिनचर्या को करीब से समझा व देखा।

एआई और विचार प्रक्रिया
अक्षिता का मानना है कि एआई मानव की मौलिक सोच को समाप्त कर रही है। जब तकनीक के इस दौर में एआई का प्रभाव बढ़ा, तभी उन्होंने इस दिशा में आगे न बढ़ने का संकल्प ले लिया था। उनके अनुसार जैन दर्शन मनुष्य को गहन चिंतन और सोचने के लिए प्रेरित करता है। अपने 12 साल के नौकरी के अनुभव के दौरान उन्होंने दुनिया में तेजी से आ रहे बदलावों को देखा और समझा कि सांसारिक सुखों की तुलना संयम के मार्ग से नहीं की जा सकती। संयम पथ पर सूक्ष्म से सूक्ष्म जीवों की भी रक्षा संभव हो पाती है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: राजस्थान: 15 करोड़ का सालाना कारोबार, आलीशान जिंदगी... फिर भी चुना संन्यास, जैन संत बनने जा रहा पूरा परिवार

भावी पीढ़ी के लिए जीव दया का संदेश
अक्षिता की मां शिरोमणि ने इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन में 37 वर्ष तक अपनी सेवाएं दीं और वर्ष 2025 में चीफ मैनेजर के पद से सेवानिवृत्त हुईं। अपनी सामाजिक व पारिवारिक जिम्मेदारियां पूरी करने के बाद उन्होंने भी अपनी बेटी के साथ वैराग्य स्वीकार करने का निर्णय लिया। 
विज्ञापन


अक्षिता का अगला लक्ष्य नई पीढ़ी (जेन जी और मिलेनियल्स) के बीच जीव दया का प्रसार करना है। मनोविज्ञान की पढ़ाई कर चुकी अक्षिता जैन धर्म और मनोविज्ञान के सिद्धांतों को साथ-साथ जोड़कर देखना चाहती हैं। उनका कहना है कि जीव दया केवल पशु-पक्षियों तक सीमित नहीं है, बल्कि रसोई में खाना बनाते समय चूल्हा साफ करने जैसे छोटे-छोटे कदमों से भी सूक्ष्म जीवों की रक्षा की जा सकती है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें