फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: दो साल से फरार 10 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, गेनाराम हत्याकांड में था वांछित

Sun, 20 Sep 2026 06:19 PM IST
प्रतीक पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

जोधपुर ग्रामीण की जिला स्पेशल टीम ने गेनाराम हत्याकांड में दो साल से वांछित 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी सीताराम जाट को बावड़ी-कास्टी मार्ग से गिरफ्तार किया है।
 
विज्ञापन
अपराध। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जोधपुर ग्रामीण की जिला स्पेशल टीम ने दो साल से लगातार फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम ने आरोपी को कस्बा बावड़ी के पास बावड़ी-कास्टी मार्ग पर चारों तरफ से घेराबंदी करके दबोचा।
विज्ञापन


गेनाराम हत्याकांड में था वांछित
पुलिस के अनुसार पकड़ा गया आरोपी बहुचर्चित गेनाराम हत्याकांड में वांछित था। गिरफ्तार बदमाश की पहचान सीताराम पुत्र पेमाराम जाट, निवासी किरमसरिया, मथानिया के रूप में हुई है। आरोपी पिछले दो साल से खेड़ापा थाने में दर्ज एफआईआर में लगातार वांछित था। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए 10 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।

पूर्वोत्तर राज्यों में छिपकर काट रहा था फरारी
पुलिस के मुताबिक आरोपी सीताराम गिरफ्तारी से बचने के लिए पिछले काफी समय से पूर्वोत्तर राज्यों में छिपकर फरारी काट रहा था। उसकी तलाश में पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। जिला पुलिस अधीक्षक पंकज के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वर कड़ेला के सुपरविजन में वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा था।
विज्ञापन


स्पेशल टीम को मिली सटीक सूचना
इस अभियान के तहत स्पेशल टीम के प्रभारी शंकर कड़वा की टीम को वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए थे। शनिवार को जिला स्पेशल टीम के कांस्टेबल पप्पूराम को सटीक मुखबिर से सूचना मिली कि वर्ष 2024 के गेनाराम हत्याकांड में शामिल आरोपी सीताराम कस्बा बावड़ी की तरफ आ रहा है।

बावड़ी-कास्टी मार्ग पर घेराबंदी
मुखबिर से सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बिना देरी किए बावड़ी-कास्टी मार्ग पर नाकाबंदी कर दी। पुलिस ने आसपास के रास्तों पर भी निगरानी बढ़ा दी और आरोपी को चारों तरफ से घेर लिया। इसके बाद टीम ने सीताराम को मौके से पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और हत्याकांड से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें