रेस्क्यू टीमें कर रहीं प्रयास
- फोटो : अमर उजाला
रेस्क्यू टीमों द्वारा मासूम तक पहुंचने और उसे सुरक्षित बाहर निकालने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जालौर के बागोड़ा से माधोराम सुथार और उनकी टीम भी रेस्क्यू अभियान में जुटकर अपने स्तर पर प्रयास कर रही है। वहीं चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ले रहे हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लेकर अधिकारियों से अपडेट प्राप्त कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: बूंदी: नरेश मीणा का बड़ा सियासी ऐलान, आप से नाता तोड़कर अब बसपा के साथ मिलकर लड़ेंगे पंचायत राज चुनाव
तकनीकी उपायों पर रेस्क्यू टीमें कर रहीं मंथन
- फोटो : अमर उजाला
मासूम को जल्द से जल्द बाहर निकालने के लिए नए विकल्पों और तकनीकी उपायों पर भी मंथन किया जा रहा है। जिला कलेक्टर अंकित कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक आदित्य काकड़े लगातार पूरे अभियान पर नजर बनाए हुए हैं। प्रशासन की निगरानी में विभिन्न टीमें समन्वय के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम दे रही हैं। दूसरी ओर मासूम के परिजनों की सांसें अटकी हुई हैं और पूरा इलाका उसकी सलामती की दुआ कर रहा है। हर किसी की बस यही उम्मीद है कि भोमाराम को जल्द सुरक्षित बाहर निकाल लिया जाए और परिवार के आंगन में फिर से खुशियां लौट आएं।