फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5G Launching: राजस्थान के नाथद्वारा से 5G नेटवर्क की शुरूआत, आकाश अंबानी परिवार सहित लॉन्चिंग के लिए पहुंचे

Sat, 22 Oct 2022 10:44 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद

सार

श्रीनाथजी मंदिर के मोती महल परिसर में लॉन्चिंग कार्यक्रम आयोजित होगा। इसके लिए आकाश अंबानी अपने परिवार के साथ नाथद्वारा पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
नाथद्वारा में 5G की शुरुआत - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के राजसमंद जिले में स्थित वल्लभ संप्रदाय की प्रधान पीठ श्रीनाथजी मंदिर से जिओ 5G नेटवर्क का शुभारंभ होगा। रिलायंस जियो शनिवार को श्रीनाथजी मंदिर में 5G नेटवर्क की शुरुआत करेगी। इसकी लॉन्चिंग के लिए जियो कंपनी के चेयरमैन आकाश अंबानी सपरिवार नाथद्वारा पहुंच गए हैं।

विज्ञापन

श्रीनाथजी मंदिर के मोती महल परिसर में लॉन्चिंग कार्यक्रम आयोजित होगा। जानकारी के अनुसार 5G की शुरुआत करने के लिए मोती महल और गोशाला सहिज करीब 20 टावर लगाए गए हैं। आकाश अंबानी लांचिग के बाद मीडिया से भी रूबरू होंगे। 


पिछले दिनों उद्योगपति मुकेश अंबानी श्रीनाथजी के द्वार पहुंचे थे। उन्होंने संकेत दिया था कि जिओ का 5G नेटवर्क सेवा का शुभारंभ श्रीनाथजी मंदिर से प्रारंभ होगा। मुकेश अंबानी का परिवार शुरू से ही श्रीनाथजी में आस्था रखता है और कई बड़े शुभ कार्य एवं परिवार में विवाह के पहले पूरा परिवार श्रीनाथजी मंदिर पहुंचता है। इससे पहले 2015 में मुकेश अंबानी ने जियो कंपनी की 4जी सर्विस भी यहीं से शुरू की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें