फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhunjhunu: वेलेंटाइन डे पर पति को छोड़ पुराने दोस्त के साथ रहने लगी पत्नी, फिर जो हुआ वो हैरान कर देगा

Fri, 14 Feb 2025 05:30 PM IST
झुंझुनू ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू

सार

झुंझुनूं जिले में एक महिला ने अपने पति को छोड़ा और इसके बाद पुराने दोस्त के साथ लिव-इन में रहने लग गई। ये मामला अब बवाल बन चुका है, क्योंकि पति ने महिला के इस रिश्ते पर सवाल उठाए और चोरी का ओरप लगाया।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झुंझुनू जिले में एक महिला ने दहेज प्रताड़ना के परेशान होकर अपनी पति को छोड़ दिया। इसके बाद पुराने दोस्त के साथ लिव-इन में रहने लग गई। वहीं, ये मामला अब बवाल बन चुका है, क्योंकि पति ने महिला के इस रिश्ते पर सवाल उठाए और चोरी का ओरप लगाए। झुंझनू जिले की रहने वाली युवती की दो महीने पहले ही हरियाणा के एक जिम ट्रेनर से शादी हुई थी। इसके बाद से ही पति और ससुराल वाले युवती पर 10 लाख रुपये दहेज का दबाव बनाने लगे। साथ ही उससे मारपीट करने लगे और उसे घर से निकाल दिया।
विज्ञापन


इन सबसे परेशान होकर युवती अपने मायके लौट आई और उसकी बातचीत पुराने दोस्त सुरेंद्र से होने लगी, जो चूरू जिले का रहने वाला है, जो एक इलेक्ट्रिशियन है। युवती ने अपना दर्द दोस्त को बताया और पति से अलग होने का फैसला लिया। वहीं, इस पर दोस्त भी राजी हो गया और उसने युवती का साथ दिया। युवक और युवती में पहले दोस्ती हुई और धीरे-धीरे यह रिश्ता प्यार में बदल गया। साथ ही पति से अलग होने का फैसला लिया।

वहीं, इसके बाद युवती ने अपने ससुराल को छोड़ दिया और दोस्त के साथ लिव-इन में रहने लगी। अब युवती के पति और ससुरालवालों ने उस पर चोरी का झूठा आरोप लगाया। इधर युवती और उसके दोस्त को डर है कि ससुराल वाले उनके रिश्ते को लेकर कोई बड़ा कदम ना उठा दे, जिसके चलते दोनों ने पुलिस से सुरक्षा की मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें