फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhunjhunu: चोरों के बुलंद हौसलों की दास्तान, 15 दिनों में दूसरी बार पुलिस लाइन में महिला कांस्टेबल के घर चोरी

Tue, 11 Feb 2025 03:17 PM IST
झुंझुनू ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं

सार

झुंझुनूं जिले में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। चोरों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब वे सबसे सुरक्षित माने जाने वाले इलाकों को भी अपना निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला पुलिस लाइन का है, जहां एक महिला कांस्टेबल के आवास में चोरी हो गई।
विज्ञापन
झुंझुनू में चोरों के हौसले बुलंद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस लाइन को शहर का सबसे सुरक्षित इलाका माना जाता है, लेकिन चोरों ने अब इसे भी अपना निशाना बना लिया है। 15 दिनों के भीतर दूसरी बार एक महिला कांस्टेबल के क्वार्टर में चोरी की वारदात हुई है। इससे पहले भी पुलिस लाइन में एक महिला कांस्टेबल के घर चोरों ने हाथ साफ किया था, लेकिन पुलिस अब तक उन चोरों तक नहीं पहुंच सकी है।

विज्ञापन


झुंझुनूं में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पहले ही सवाल खड़े हो रहे थे, लेकिन अब पुलिस लाइन में हुई चोरी से पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। यही नहीं, चोरों के हौसले कितने बुलंद हैं, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 6 फरवरी की अल सुबह कलेक्टर, एसपी, महिला थाना और पुलिस कंट्रोल रूम के नजदीक स्थित जिओ मार्ट में सेंध लगा दी गई। यह इलाका प्रशासनिक अधिकारियों के आवास से महज 400 मीटर की दूरी पर स्थित है, फिर भी चोर आसानी से वहां से 60 लाख रुपये के आईफोन चोरी कर फरार हो गए। 

पुलिसकर्मियों के आवास ही नहीं, बल्कि शहर के व्यापारी भी लगातार चोरी की घटनाओं से परेशान हैं। बीते शनिवार रात को शहर की दो दुकानों में चोरों ने ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इस घटना के बाद व्यापारियों और शहर के विभिन्न जनसंगठनों ने आक्रोश जताया और कलेक्टर तथा एसपी से मुलाकात कर प्रभावी कार्रवाई की मांग की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें