फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झुंझुनू में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कैंपर ने बाइक को मारी टक्कर, दो दोस्तों की मौत; चालक दबोचा गया

Sun, 09 Aug 2026 08:25 AM IST
झुंझुनू ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू

सार

झुंझुनू के गुड़ा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कैंपर ने बाइक सवार दो दोस्तों को टक्कर मार दी। एक युवक की मौके पर और दूसरे की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद कैंपर में आग लग गई, जबकि चालक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया।

विज्ञापन
मृतक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झुंझुनू जिले के गुड़ा थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। दोनों युवक होटल में खाना खाने के बाद अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार कैंपर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने सीकर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार हांसलसर गांव निवासी प्रदीप राव (30) और सुभाष (32) शुक्रवार रात होटल में खाना खाने के बाद बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। रास्ते में पीछे से आए कैंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे में प्रदीप राव की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल सुभाष को उपचार के लिए सीकर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। दोनों युवकों की मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन


पढे़ं: जयपुर में सुबह 6 बजे से बारिश, शहर के कई हिस्सों में जलभराव; 10 अगस्त से और तेज होगा मानसून

हादसे के बाद कैंपर चालक वाहन लेकर भागने लगा, लेकिन टायर फटने के कारण वह करीब आधा किलोमीटर आगे जाकर रुक गया। इसी दौरान टायर ब्लास्ट होने से कैंपर में आग लग गई। ग्रामीणों ने चालक और उसके साथ मौजूद एक अन्य व्यक्ति को पकड़ लिया, जबकि दो अन्य लोग मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर स्थिति को शांत कराया। दोनों शवों को मोर्चरी में रखवाया गया है। शनिवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस ने कैंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

प्रदीप राव के परिवार पर पहले भी दुखों का पहाड़ टूट चुका था। करीब पांच वर्ष पहले उसके माता-पिता का निधन हो गया था। परिवार में बड़ा भाई और छोटी बहन हैं। वहीं सुभाष खेती-किसानी करता था। ग्रामीणों के अनुसार दोनों गहरे दोस्त थे और अक्सर साथ ही रहते थे। इस हादसे ने दो परिवारों से उनके अपने छीन लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें