राजस्थान स्कूल परिषद, जयपुर द्वारा जिला स्तरीय रंगोत्सव कार्यक्रम के तहत समग्र शिक्षा झुंझुनू द्वारा डाइट परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि डाइट उपप्राचार्य सुशीला महला, अध्यक्ष एपीसी राजबाला खिचड़, विशिष्ट अतिथि डाइट प्रभागाध्यक्ष प्रमेन्द्र कुल्हार, कार्यक्रम अधिकारी मनोज झाझड़िया, मुकेश लाम्बा, डाइट व्याख्याता शशिकांत, विधि और अंजू सैनी मौजूद रहे।
मॉनिटरिंग प्रभारी अधिकारी प्रमेन्द्र कुल्हार ने बताया कि राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद, जयपुर द्वारा पूरे राजस्थान में पहली बार सत्र 2021-22 से एवं इसके बाद अनवरत रूप से कार्यरत शिक्षकों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर प्रदान करने के लिए जिला स्तर पर रंगोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जाने लगा है। डाइट उपप्राचार्य सुशीला महला ने कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी शिक्षक और शिक्षिकाओं को संगीत के क्षेत्र में स्वयं के अनुभव एवं पारंपरिक लोक गीत सुनाकर उन्हें प्रेरित किया। एपीसी राजबाला खीचड़ ने बताया कि राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित होने वाले इस प्रकार के कार्यक्रमों से शिक्षकों में तनाव मुक्त वातावरण का निर्माण होता है, साथ ही उन्हें भी कला के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।
कार्यक्रम के संचालक रतिराम धीवा ने बताया कि रंगोत्सव कार्यक्रम में 6 प्रकार की गतिविधियों में ब्लॉक स्तर पर प्रथम आने वाले शिक्षकों-शिक्षिकाओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। रंगोत्सव की विभिन्न प्रतियोगिताओं के तहत संगीत गायन पारंपरिक लोकगीत समेत विभिन्न प्रतियोगिताओं में जिले के विभिन्न राजकीय विद्यालयों के शिक्षकों ने भाग लिया।