फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhunjhunu: किसान आंदोलन को लेकर झुंझुनू में बढ़ाई सुरक्षा, बॉर्डर पर पुलिस तैनात, आवागमन जारी

Tue, 13 Feb 2024 04:54 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू

सार

Jhunjhunu News: झुंझुनू पुलिस किसान आंदोलन को लेकर अलर्ट हो गई है। पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी की है, इस एडवाइजरी में लोगों को पंजाब-हरियाणा राज्य में यात्रा करने से बचने को कहा गया है।
विज्ञापन
किसान आंदोलन को लेकर झुंझुनू में बढ़ाई सुरक्षा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किसान आंदोलन को देखते हुए झुंझुनू पुलिस भी सतर्क हो गई है। झुंझुनू पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी की है, इस एडवाइजरी में लोगों को पंजाब-हरियाणा राज्य में यात्रा करने से बचने को कहा गया है। सोशल मीडिया पर अपील में कहा है कि बहुत जरूरी होने पर ही यात्रा करें। 

विज्ञापन

हर मूवमेंट पर निगरानी
एसपी देवेंद्र बिश्नोई ने बताया कि किसान आंदोलन को देखते हुए जिले के हरियाणा बॉर्डर से लगे सूरजगढ़ के पीलोद, पिलानी व पचेरी इलाके में सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। आने जाने वाले वाहनों और लोगों पर पूरी तरह से नजर रखी जा रही है, फिलहाल आंदोलन को लेकर जिले में कोई ज्यादा मूवमेंट नहीं है फिर भी एहतियात के तौर पर बॉर्डर इलाकों मे सतर्कता बढ़ा दी गई है। हर मूवमेंट पर निगरानी रखते हुए फिलहाल आवागमन जारी है, किसी प्रकार की कोई रोक नहीं है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें