फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: 'सच्चे योद्धा थे पिता... बेटी ने डुबो दिया नाम', डिप्टी सीएम पर गुढ़ा का तंज, क्यों कही ये बात

Thu, 14 Aug 2025 08:01 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू

सार

झुंझुनूं जिले के नयासर गांव में जमीन विवाद में सोहन सिंह राजपूत की हत्या के बाद मौके पर पहुंचे गुढ़ा ने राजपूत समाज के प्रति नेताओं की उदासीनता पर सवाल उठाए और डिप्टी सीएम दीया कुमारी पर व्यक्तिगत व राजनीतिक हमले किए।
विज्ञापन
राजेंद्र गुढ़ा और दीया कुमारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झुंझुनूं जिले के नयासर गांव में जमीन विवाद के दौरान सोहन सिंह राजपूत की हत्या के बाद मचे रोष और ग्रामीणों के विरोध के बीच मौके पर पहुंचे राजेंद्र गुढ़ा ने कहा “राजपूत कोटे में मंत्री बनते हैं, विधायक बनते हैं, लेकिन आम राजपूत से उनका कोई सरोकार नहीं। जयपुर राजपरिवार अंग्रेजी पीता है, अंग्रेजी बोलता है और अंग्रेजों में बैठता है, लेकिन आम राजपूत को मरने-कटने के लिए छोड़ दिया गया।”
विज्ञापन




दीया कुमारी को लेकर गुढ़ा के बयान और तल्ख़ हुए। उन्होंने कहा “दिया कुमारी के पिता महाराज सवाई भवानी सिंह 1971 के युद्ध में पाकिस्तान से लड़े और सच्चे योद्धा थे, लेकिन उनकी बेटी ने अपने ही गोत्र के रिश्ते में आने वाले व्यक्ति से विवाह कर समाज की परंपराओं को ठेस पहुंचाई। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- छात्रसंघ चुनाव पर गरमाई सियासत, धरने पर बैठे छात्रों का पुलिस ने जबरन तुड़वाया अनशन
विज्ञापन


यह पहला मौका नहीं जब गुढ़ा ने डिप्टी सीएम पर तीखे वार किए हों। कुछ महीने पहले भी उन्होंने एक सभा में सवाल उठाया था “दिया कुमारी जी, आपका विवाह सिटी पैलेस में क्यों नहीं हुआ?”

गुढ़ा यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा “भाजपा के राजपूत नेता राजपूत कोटे से मंत्री, विधायक बनते हैं और फिर आम राजपूत को मरने-कटने के लिए छोड़ देते हैं।” गुढ़ा के ताज़ा बयान से भाजपा के राजनीतिक गलियारों में सरगर्मियां तेज हो गई हैं और मामला जन-चर्चा में है। हालांकि इस विवाद पर जैसे पहले वैसे ही इस बार भी डिप्टी सीएम दीया कुमारी की ओर से कोई औपचारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें