फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: झुंझुनूं में बिगड़ते सरकारी स्कूलों के हाल, रोजाना मौत के साए में पढ़ाई करने को मजबूर बच्चे

Tue, 28 Jan 2025 09:33 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं

सार

शहीद खड़ग सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नंगली गुजरान के स्कूल में पोषाहार का कमरा अलग होने के बाद भी कक्षा में गैस सिलिंडर चलाए जाने से पढ़ने वाले बच्चों के साथ कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। लेकिन जिम्मेदार लापरवाह बने हुए हैं।
विज्ञापन
पोषाहार में गैस सिलिंडर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में झुंझुनूं जिले के नंगली गुजरान का मामला है। जहां स्कूल प्रशासन की घोर लापरवाही देखने को मिली। सरकार द्वारा पोषाहार बनाने की अलग व्यवस्था है। लेकिन स्कूल प्रशासन अलग व्यवस्था होने के बावजूद जहां बच्चे शिक्षा प्राप्त करते हैं, उसी क्लास रूम में गैस सिलेंडर पर काम करने की यह डराने वाली तस्वीर बड़े हादसे की ओर इशारा कर रही है। लेकिन स्कूल प्रशासन की  इस लापरवाही से अगर कोई बड़ा हादसा होता है तो आखिर जिम्मेदार कौन होगा?

विज्ञापन


सरकार द्वारा बड़े-बड़े दावे शिक्षा को लेकर किए जा रहे हैं। लेकिन इस तरह की तस्वीर बड़े-बड़े दावों की पोल खुलती हुई दिख रही है। एक कमरे में गैस सिलिंडर फटने से शारीरिक और आर्थिक नुकसान हो सकता है। गैस सिलिंडर फटने से कमरा गिरने या अत्यधिक फूट की घटनाएं भी हो सकती हैं।

गैस सिलिंडर फटने से शारीरिक क्षति के साथ-साथ भावनात्मक और आर्थिक नुकसान भी हो सकता है। सबसे बड़ा सवाल लाखों रुपये तनख्वाह लेने वाले ये शिक्षक जिन्हें खुद नहीं पता कि इस गैस सिलिंडर से क्या हादसा हो सकता है और इसके क्या परिणाम हो सकते हैं। ऐसे में इन शिक्षकों की भूमिका पर भी बड़ा सवाल खड़ा होता है कि बच्चों को क्या शिक्षा देंगे ये शिक्षक। इस पूरे मामले में झुंझुनूं शिक्षा अधिकारी से बयान लेने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


झुंझुनूं से मो. जावेद की रिपोर्ट...

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें