फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: झुंझुनू में युवक के साथ तालिबानी बर्बरता, शराब माफियाओं ने दलित युवक को बुरी तरह पीटा; हुई मौत

Wed, 22 May 2024 10:21 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू

सार

Rajasthan: सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक को कुछ लोग हाथ-पैर बांधकर बेरहमी से पीटते नजर आ रहे हैं। युवक की पिटाई का वीडियो झुंझुनू का है। इधर, पिटाई के चलते युवक की मौत हो गई है।

विज्ञापन
पीड़ित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झुंझुनू के सूरजगढ़ थाना इलाके में 14 मई को बलोदा गांव में शराब माफियाओं द्वारा गांव के युवक रामेश्वर वाल्मीकि का अपहरण कर बेहरमी से मारपीट कर हत्या कर देने के मामले में अब शराब माफियाओं द्वारा युवक के साथ बर्बरतापूर्वक की गई मारपीट के दो वीडियो सामने आये हैं।

विज्ञापन


बेहरमी से हुई मारपीट के कारण हुई थी मौत 
वीडियो में शराब माफिया युवक के पैर बांध कर लाठियों से जमकर मारपीट कर रहे हैं। युवक के हाथ पैर दो युवक पकड़े हुए हैं, जबकि एक युवक लाठी से जमकर मारपीट कर रहा है। जानकारी के मुताबिक युवक रामेश्वर का शराब माफिया अपहरण कर ले गए थे, जिसके बाद एक हवेली में बेरहमी से मारपीट की, जिसके कारण युवक की मौत हो गई।

इस प्रकरण में मामला दर्ज होने के बाद सूरजगढ़ थाने के हिस्ट्रीशीटर दीपेंद्र उर्फ चिंटू राजपूत निवासी बलौदा, प्रवीण उर्फ पीके मेघवाल निवासी बलौदा, प्रवीण उर्फ बाबा मेघवाल निवासी उरीका, सुभाष उर्फ चिंटू मेघवाल निवासी बलौदा तथा सतीश उर्फ सुखा मेघवाल निवासी बलौदा को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें