फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhunjhunu News: उदयपुरवाटी में पैंथर का मूवमेंट, पहाड़ी से उतरकर आबादी एरिया में आया, वन विभाग अलर्ट

Mon, 19 Jan 2026 08:57 PM IST
झुंझुनू ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू

सार

शेखावाटी अंचल में लगातार बढ़ते पैंथर मूवमेंट ने लोगों की नींद उड़ा दी है। खेतड़ी की घटना के बाद अब उदयपुरवाटी क्षेत्र में पैंथर दिखाई देने से वन विभाग भी अलर्ट हो गया है। तेंदुए के मूवमेंट के चलते ज्यादातर ग्रामीण अपने घरों में ही कैद हैं।
विज्ञापन
उदयपुरवाटी में पैंथर का मूवमेंट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में पैंथर के मूवमेंट के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। पिछले दिनों यहां के खेतड़ी में एक पैंथर ने दो भाइयों पर हमला कर दिया, उस पैंथर का अब तक रेस्क्यू नहीं हो सका। इस बीच अब यहां उदयपुरवाटी में पैंथर का मूवमेंट देखा गया।

विज्ञापन


बीती रात उदयपुरवाटी के चिराना में लोहार्गल रोड पर स्थित सरकारी स्कूल के पास सड़क पर पैंथर का मूवमेंट देखा गया। वहां से गुजर रहे एक गाड़ी चालक ने इसका वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया। अब पैंथर के मूवमेंट के बाद स्थानीय लोगों में डर का माहौल है।

ये भी पढ़ें: सवाई माधोपुर में खौफनाक मंजर: महिला की गोद में मासूम पर आवारा कुत्तों का हमला, बचाने के लिए जूझती रही; देखें
विज्ञापन


ज्यादातर ग्रामीण अपने घरों में ही कैद हैं। इधर पैंथर मूवमेंट की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम भी अलर्ट हो चुकी है, जो अब जल्द ही यहां पर आकर पैंथर को ढूंढने के लिए प्रयास शुरू करेगी। जिस जगह पर पैंथर का मूवमेंट देखा गया उसके पास काफी मकान भी स्थित हैं। यहां पर पैंथर के मूवमेंट का एक कारण यह भी माना जा रहा है कि आसपास काफी पहाड़ियां है। ऐसे में अंदेशा है कि इन्हीं पहाड़ियों से उतरकर पैंथर नीचे आबादी एरिया की तरफ आया हो।
विज्ञापन


शेखावाटी एरिया में पैंथर मूवमेंट के लगातार बढ़ते जा रहे हैं। पिछले दिनों यहां के सीकर जिले के फतेहपुर और लक्ष्मणगढ़, चुरू जिले में भी पैंथर का मूवमेंट रहा था। हालांकि इन सभी को वन विभाग की टीम ने ट्रेंकुलाइज कर लिया था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें