फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झुंझुनूं: पिता का सपना पूरा करने के लिए बेटे ने हेलीकॉप्टर से कराई दुल्हन की एंट्री, बना चर्चा का विषय

Wed, 11 Nov 2026 06:07 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं

सार

झुंझुनूं जिले के ढंढ़ारिया गांव में सेवानिवृत्त सैनिक राजेश पूनिया के बेटे अभिनव पूनिया अपनी दुल्हन निकिता कुलहरी को हेलीकॉप्टर से घर लेकर पहुंचे। बिन्जासर गांव की रहने वाली निकिता से विवाह के बाद अभिनव ने अपने पिता का बरसों पुराना सपना पूरा किया।
विज्ञापन
दुल्हन को हेलीकॉप्टर से घर लाया बेटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के झुंझुनूं जिले में एक बेटे ने अपनी शादी के खास मौके पर पिता का बरसों पुराना सपना पूरा कर दिया। पिलानी पंचायत समिति क्षेत्र के ढंढ़ारिया गांव में भारतीय सेना से सेवानिवृत्त राजेश पूनिया के बेटे अभिनव पूनिया अपनी दुल्हन निकिता कुलहरी को हेलीकॉप्टर से घर लेकर पहुंचे। बिन्जासर गांव की रहने वाली निकिता से विवाह के बाद हेलीकॉप्टर से उनकी घर में एंट्री पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई।

विज्ञापन


दरअसल, सेवानिवृत्त सैनिक राजेश पूनिया की इच्छा थी कि उनकी बहू शादी के बाद हेलीकॉप्टर से घर पहुंचे। बेटे अभिनव ने विवाह के इस खास अवसर पर पिता की इस ख्वाहिश को पूरा किया। इससे परिवार के लिए यह पल और भी यादगार बन गया।

हेलीकॉप्टर से दुल्हन की एंट्री देखने उमड़े ग्रामीण

ढंढ़ारिया गांव में हेलीकॉप्टर से दुल्हन के पहुंचने का नजारा आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा। इस खास पल को देखने के लिए गांव और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हुए। लोग अपने मोबाइल फोन में हेलीकॉप्टर की लैंडिंग और दूल्हा-दुल्हन की तस्वीरें व वीडियो कैद करते नजर आए।
ग्रामीणों ने हेलीकॉप्टर से पहुंची बहू निकिता और दूल्हे अभिनव का जोरदार स्वागत किया। पिता का सपना पूरा करने की अभिनव की इस पहल की इलाके में खूब चर्चा हो रही है।

सुरक्षा के लिए पुलिस और फायर ब्रिगेड रही तैनात

हेलीकॉप्टर की लैंडिंग और शादी के कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्थानीय प्रशासन भी सतर्क रहा। मौके पर मंड्रेला पुलिस प्रशासन की टीम मौजूद रही। वहीं, किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पिलानी से फायर ब्रिगेड की टीम भी तैनात की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस और अग्निशमन दल की मौजूदगी में हेलीकॉप्टर की सुरक्षित लैंडिंग हुई। इसके बाद पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें