Jhunjhunu: पुलिस के अनुसार जब लोगों इस घटना का मौके पर विरोध जताना शुरू किया तो कुछ लोग पास के ही होटल से आए और लोगों से झगड़ा भी करने लगे। हंगामा बढ़ता देख आरोपी कार लेकर फरार हो गए। पढ़ें पूरा मामला
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
झुंझुनूं के मुकुंदगढ़ में सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करने का मामला सामने आया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। इसके बाद कस्बे में आक्रोश फैल गया। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
दरअसल मुकुंदगढ़ कस्बे के एक अस्पताल के सामने कार में खुलेआम एक युवक और युवती गलत काम कर रहे थे। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया और एक दूसरे ग्रुपों में फैला दिया। वीडियो वायरल होते ही कस्बे के व्यापारी और लोग पुलिस थाने पहुंच गए। पुलिस से मामले की जांच करने की मांग की।
पुलिस के अनुसार जब लोगों इस घटना का मौके पर विरोध जताना शुरू किया तो कुछ लोग पास के ही होटल से आए और लोगों से झगड़ा भी करने लगे। हंगामा बढ़ता देख आरोपी कार लेकर फरार हो गए। वहीं व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रदीप चौधरी का कहना है कि हम लोग घटना पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस अगर कार्रवाई नहीं करती है तो इसके विरोध में आंदोलन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि हरकत उस जगह हुई जहां से थाना कुछ ही दूरी पर है। इससे कस्बे में कानून व्यवस्था की पोल खुलती नजर आ रही है। थानाधिकारी सरदारमल यादव ने कहा कि मामले में वीडियो के आधार पर टीम गठित कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी जल्द पकड़े जाएंगे।