फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhunjhunu News: शेखावाटी में सक्रिय हनीट्रैप गिरोह, पचेरी कलां पुलिस ने गिरोह के शातिर सदस्य को किया गिरफ्तार

Sun, 22 Sep 2024 02:19 PM IST
झुंझुनू ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू

सार

झुंझुनू सहित शेखावाटी में हनीट्रैप गिरोह सक्रिय है, जो महिलाओं के जरिए लोगों को फंसाकर दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाने की धमकी देकर फिरौती वसूलता है। पचेरी कलां पुलिस ने इसी गिरोह के शातिर सदस्य हिम्मत सिंह को जयपुर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। इससे पहले गिरोह की दो महिलाओं को भी गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
हनी ट्रैप का एक और सदस्य गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इन दिनों झुंझुनू सहित शेखावाटी में हनीट्रैप के मामले में लोगों को फंसाने वाला गिरोह सक्रिय है। ये गिरोह महिलाओं की आड़ में पहले लोगों को फंसाता हैं, फिर दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाने की धमकी देकर लोगों से मोटी रकम ऐंठने का काम करता है। एक ऐसे ही गिरोह के शातिर सदस्य को पचेरी कलां पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। इससे पहले इसी गिरोह की दो महिलाओं को गिरफ्तार कर जेल भिजवाया गया।

विज्ञापन


ऐसे लोगों को फंसा रहा था गिरोह
थानाधिकारी राजपाल यादव ने बताया कि पचेरी थाना इलाके के एक व्यक्ति ने थाने में शिकायत दी थी कि उसके पास एक अनजान महिला का फोन आया था। उसने अपना नाम तीजा बताया था और कहा कि उसके पति शराब पीने के आदी है। महिला ने अपने लिए नौकरी देने की बात कही। नौकरी के लिए मना किया तो उसने कहा कि वह अपने पति को लेकर कल आ रही हूं। इसके बाद तीन-चार बार फिर महिला ने उससे बात की। इसके बाद 19 अगस्त को एक महिला ने पचेरी कलां थाने में उसके खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवा दिया।

गिरफ्तार आरोपी से पुलिस कर रही है पूछताछ
इसके बाद राजीनामा के नाम पर पीड़ित से सात लाख रुपये की मांग की गई। पीड़ित ने पैसे देने से इनकार कर दिया, तो उसे जेल भिजवाने की धमकी दी गई। साढ़े तीन लाख रुपये में मामला निपटाने का प्रस्ताव दिया था। इसके बाद पीड़ित व्यक्ति ने पचेरी कलां थाने में मामला दर्ज करवाया था। आरोपी हिम्मत सिंह के खिलाफ कोटपूतली, गोविंदगढ़ सहित अन्य थाने में मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


मामले में अब तक तीन गिरफ्तार
थानाधिकारी राजपाल यादव ने बताया कि जयपुर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर को जिंदा तन महेंद्रगढ़ हाल कोटपूतली निवासी हिम्मत सिंह उर्फ महेश को गिरफ्तार किया है। इससे पहले पुलिस ने बहरोड़ निवासी तीजा पत्नी मनोज और नारनौल निवासी पूजा उर्फ नाथी पत्नी हिम्मत को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें