फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झुंझुनू गैंगवार का खुलासा: दोहरे हत्याकांड की परतें खुलीं, सात लोग गिरफ्तार; पुलिस ने आरोपियों का किया मुंडन

Mon, 15 Dec 2025 09:55 PM IST
झुंझुनू ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं

सार

Jhunjhunu Gang War Exposed: झुंझुनू गैंगवार मामले में पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार कर दोहरे हत्याकांड का खुलासा किया है। जमीनी विवाद से शुरू हुई इस वारदात में सुनील और कृष्णकांत की मौत हुई। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
 
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झुंझुनू में 12 दिसंबर की सुबह हुई गैंगवार की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में दोनों पक्षों से जुड़े कुल सात बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में पिंटू, नंदलाल, राजेंद्र, रविंद्र कटेवा, विकास, संदीप और पंकज शामिल हैं।

विज्ञापन

 
हत्या और जवाबी फायरिंग का घटनाक्रम
पुलिस के अनुसार पिंटू, नंदलाल और राजेंद्र ने सुनील की गोली मारकर हत्या की थी। वहीं, रविंद्र कटेवा और उसके साथियों ने फायरिंग करते हुए भाग रहे बदमाश कृष्णकांत को गोली मारी, जिससे उसकी भी मौत हो गई। इस प्रकार एक ही घटनाक्रम में दो लोगों की जान चली गई।
 
जमीनी विवाद से शुरू हुआ खूनी संघर्ष
जांच में सामने आया है कि गैंगवार की जड़ जमीनी विवाद थी। आरोप है कि श्रवण भादवासी ने पिंटू और उसके साथियों को 50 लाख रुपये की सुपारी देकर रविंद्र कटेवा की हत्या के लिए भेजा था। हालांकि रविंद्र इस हमले में बच गया। इसी दौरान सुनील जब बीच-बचाव में आगे आया तो बदमाशों ने उस पर फायरिंग कर दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

 
फरार होते बदमाशों पर जवाबी कार्रवाई
घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। इसी दौरान रविंद्र और उसके साथियों ने पीछा करते हुए बदमाश कृष्णकांत पर फायरिंग की, जिसमें उसकी भी जान चली गई। पुलिस ने इस पूरे घटनाक्रम को आपसी गैंगवार और बदले की कार्रवाई के रूप में दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें- Rajasthan: ‘रोते घूमने से भाजपा की सीट नहीं आएगी’, ग्रामीणों ने जालौर में विकास रथ रोका, एलईडी टीवी बंद कराई
 
लगातार दबिश, भागते समय घायल हुए आरोपी
घटना के बाद से पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी रही। कई बदमाश पुलिस से बचने के प्रयास में भागे, जिनके पैर फ्रैक्चर तक हो गए। इसके बावजूद पुलिस ने पीछा जारी रखा और अंततः सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों का मुंडन भी कराया है।
विज्ञापन

 
आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई
झुंझुनू एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय ने बताया कि मामले में अभी कुछ आरोपी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें