फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhunjhunu News: सेना के जवान, महिलाओं और प्रेमी जोड़ों को मिलेगी राहत, क्या है झुंझुनू पुलिस के ये खास सेवा

Thu, 19 Sep 2024 08:59 PM IST
झुंझुनू ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू

सार

झुंझुनू के एसपी शरद चौधरी ने जनता की सुरक्षा और सहायता के लिए नए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। महिलाओं की सुरक्षा के लिए 24x7 हेल्पलाइन/व्हाट्सएप नंबर 8764861631 शुरू किया गया है, जिससे हिंसा और उत्पीड़न से जूझ रही महिलाओं को तत्काल सहायता मिलेगी। सेना के जवान अपनी शिकायत ड्यूटी पर रहते हुए भी हेल्पलाइन नंबर 9530415944 पर दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
झुंझुनू पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झुंझुनू जिला पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी ने बुनियादी रूप से आम जनता को राहत पहुंचाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। सेना के क्षेत्र में झुंझुनू के जवानों का विशेष योगदान है, इसको भी ध्यान में रखते हुए अब सेना के जवान ड्यूटी पर रहते हुए भी शिकायत दर्ज करवा सकेंगे। महिला सुरक्षा के साथ प्रेमी जोड़ों के लिए भी अलग से हेल्पलाइन न जारी किया गया है।

विज्ञापन

एसपी ने बताया कि झुंझुनू पुलिस ने नवाचार करते हुए महिलाओं की सुरक्षा और उनकी मदद के लिए महिला हेल्पलाइन/व्हाट्सअप नंबर 8764861631 जारी किया है। यह हेल्पलाइन 24 घंटे और सातों दिन कार्यरत रहेगी और इसके माध्यम से महिलाओं को जिला पुलिस द्वारा तत्काल सहायता प्रदान की जाएगी। इस हेल्पलाइन का उद्देश्य महिलाओं को हिंसा, उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, शोषण या अन्य किसी प्रकार की आपात स्थिति में त्वरित और प्रभावी मदद उपलब्ध कराना है।

हेल्पलाइन पर कॉल करने वाली महिलाओं को उचित सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। जिला पुलिस महिलाओं की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। इसके अतिरिक्त पूर्व से वुमंस हेल्पलाइन नंबर 1090 पूरे देश के लिए जारी है, जिन पर भी महिलाएं सहायता प्राप्त कर सकती हैं। जिला पुलिस द्वारा पूर्व से आमजन हेतु हेल्पलाइन नंबर 9530415980 जारी किया हुआ है। इस पर आमजन अपनी शिकायत/किसी अपराध की सूचना दर्ज करवा सकते हैं। अपराध/अपराधी के संबंध में सूचना प्रदान करने पर सूचनाकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। इसके अतिरिक्त सेना में कार्यरत जवानों के लिए हेल्पलाईन नंबर 9530415944 जारी किया हुआ है, जिस पर सेना के जवान अपनी शिकायत ड्यूटी पर रहते हुए भी दर्ज करवा सकते हैं। समाज में प्रेमी जोड़ों को मिलने वाली चुनौतियों और उनके अधिकारों की रक्षा को ध्यान में रखते हुए झुंझुनू पुलिस द्वारा हेल्पलाइन नंबर 8764861681 जारी किया गया है। इस हेल्पलाइन के जरिये सामाजिक दबाव, धमकी या उत्पीड़न का सामना कर रहे प्रेमी जोड़ों को पुलिस सहायता उपलब्ध करवायी जाएगी। ये समस्त हेल्पलाइन नंबर 24×7 कार्यरत रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें