फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhunjhunu News: पुरानी रंजिश के चलते गोली मारकर फरार हुआ हिस्ट्रीशीटर, घायल महिला की हालत गंभीर

Thu, 19 Sep 2024 11:44 AM IST
झुंझुनू ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू

सार

सिंघाना थाना क्षेत्र के खानपुर में बुधवार शाम हिस्ट्रीशीटर ने घर में काम कर रही एक महिला को गोली मार दी। गोली लगने से घायल महिला को सिंघाना के राजकीय अस्पताल में लाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे झुंझुनू रैफर किया गया है।
विज्ञापन
हिस्ट्रीशीटर ने घर में घुस के मारी महिला को गोली
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सार---सिंघाना थाना क्षेत्र के खानपुर में बुधवार शाम को हिस्ट्रीशीटर ने घर में काम कर रही एक महिला को गोली मार दी। गोली लगने से घायल महिला को सिंघाना के राजकीय अस्पताल में लाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे झुंझुनूं रेफर किया गया है।

विज्ञापन



विस्तार---सिंघाना थाना क्षेत्र के खानपुर में बुधवार शाम को हिस्ट्रीशीटर ने घर में काम कर रही एक महिला को गोली मार दी। गोली लगने से घायल महिला को सिंघाना के राजकीय अस्पताल में लाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे झुंझुनूं रेफर किया गया है।घायल महिला के जेठ देशराज ने बताया कि शाम करीब छह बजे वह पशुओं को चारा डाल रहा था। वहीं उसके छोटे भाई वेदप्रकाश की पत्नी संजना (45) घर में घरेलू काम कर रही थी। इस दौरान थाना क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर उमेश यादव पुत्र हरफूलसिंह यादव अपने एक साथी के साथ उनके घर आया तथा घर में घुसकर संजना को गोली मारकर बाजरे की फसल में से होता हुआ फरार हो गया।
गोली की आवाज सुनकर जब उसने घर में जाकर देखा तो संजना देवी खून से लथपथ पड़ी हुई थी। इस दौरान आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा घायल संजना को एंबुलेंस के जरिए सिंघाना के राजकीय अस्पताल में पहुंचाया। डॉ. लोकेश ने बताया कि महिला को सामने से सीने के नीचे गोली मारी गई थी। कमर में भी निशान बना हुआ है। हालत गंभीर होने पर उसे रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बदमाश उमेश यादव सिंघाना थाने का हिस्ट्रीशीटर है। बदमाश उमेश व घायल महिला के पति वेदप्रकाश के बीच रुपए के लेन-देन को लेकर विवाद था। इस कारण 26 अक्टूबर 2021 को सांतडिया के पास खेतों में बने फार्म हाउस पर वेदप्रकाश ने हिस्ट्रीशीटर उमेश के पिता हरफूलसिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें