फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhunjhunu News: नवलगढ़ में तापसी पन्नू की फिल्म ‘घूंघट’ की शूटिंग, महिला थानेदार के रूप में दिखेंगी एक्ट्रेस

Fri, 09 Jan 2026 10:16 PM IST
झुंझुनू ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू

सार

अपनी नई फिल्म की शूटिंग के लिए नवलगढ़ पहुंची बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू महिला थानेदार के गेटअप में नजर आईं। शूटिंग लोकेशन पर भीड़ उमड़ रही है। हेरिटेज और प्राकृतिक लोकेशनों के कारण नवलगढ़-मुकुंदगढ़ एक बार फिर फिल्म मेकर्स की पहली पसंद साबित हो रहा है।
विज्ञापन
शूटिंग के लिए नवलगढ़ पहुंची तापसी पन्नू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झुंझुनू जिले का नवलगढ़ और मुकुंदगढ़ क्षेत्र एक बार फिर सुर्खियों में है। राजस्थानी हैरिटेज और खूबसूरत लोकेशनों के लिए प्रसिद्ध यह इलाका अक्सर बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग का केंद्र रहा है। इस बार बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू अपनी नई फिल्म ‘घूंघट’ की शूटिंग के सिलसिले में यहां पहुंची हैं। शूटिंग के दौरान तापसी महिला थानेदार के गेटअप में नजर आईं।

विज्ञापन


फिल्म का निर्देशन अनुपम सिन्हा और मकबूल खान कर रहे हैं। मूवी में तापसी पन्नू एक दबंग महिला थानेदार की भूमिका निभा रही हैं, जो पुलिस वर्दी में बुलेट मोटर साइकिल चलाती दिखाई देंगी। नवलगढ़ के एक स्कूल को शूटिंग के लिए अस्थायी पुलिस थाने में तब्दील किया गया है। फिल्म में इस थाने का नाम बारवाड़ा थाना रखा गया है।

ये भी पढ़ें: Rajasthan: पाकिस्तान से फेंकी गई 2.50 करोड़ की हेरोइन जब्त, पैकेट पर बना 'लायन' का निशान, क्या है इसका मतलब?
विज्ञापन


शूटिंग की जानकारी मिलते ही रोजाना बड़ी संख्या में लोग तापसी पन्नू की एक झलक पाने के लिए लोकेशन पर पहुंच रहे हैं। हालांकि भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं। बताया जा रहा है कि यह फिल्म किसी ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म पर रिलीज की जाएगी।
विज्ञापन


नवलगढ़ और मुकुंदगढ़ फिल्म मेकर्स की खास पसंद इसलिए बने हुए हैं क्योंकि यहां की हेरिटेज हवेलियां, पुरानी कलाओं से सजी इमारतें और प्राकृतिक लोकेशन किसी भी फिल्म सिटी में करोड़ों खर्च करके बनाई जाने वाली सेटिंग्स की तरह पहले से तैयार मिल जाती हैं। साथ ही आधुनिक सुविधाओं की उपलब्धता भी इस क्षेत्र को बॉलीवुड के लिए आदर्श लोकेशन बनाती है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें