फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhunjhunu Crime News: झुंझुनूं में होली की रात एटीएम लूट, बदमाशों ने 10 मिनट में उड़ाए 10 लाख रुपये

Sat, 15 Mar 2025 04:18 PM IST
झुंझुनू ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू

सार

लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए बदमाश सफेद ब्रेजा कार में आए, पहले सीसीटीवी कैमरों पर स्प्रे किया, फिर कटर मशीन से एटीएम काटकर नकदी लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक जांच शुरू की।
विज्ञापन
झुंझुनू में तोड़ा गया एटीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में होली की रात हुई लूट की खबर ने सबको चौंका दिया है। झुंझुनूं शहर में जहां एक तरफ लोग रंग-गुलाल के जश्न में डूब कर होली का आनंद ले रहे थे, वहीं कुछ बदमाशों की नजर एटीएम लूटने पर थी। शहर के रोड नंबर तीन पर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के एटीएम को बदमाशों ने निशाना बनाते हुए करीब 10 लाख रुपये लूट लिए। यह घटना शुक्रवार (14 मार्च) देर रात की है, जिसका सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है।

विज्ञापन


बदमाश सफेद रंग की ब्रेजा कार में सवार होकर आए और पहले एटीएम की रेकी की। इसके बाद अपनी पहचान छिपाते हुए लोहे की रॉड और कटर मशीन लेकर एटीएम में दाखिल हुए। अपराधियों ने पहले सीसीटीवी कैमरों को ढूंढकर उन पर स्प्रे किया, ताकि उनकी पहचान न हो सके फिर कटर मशीन से एटीएम को धीरे-धीरे काटकर नकदी लेकर फरार हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फॉरेंसिक टीम को बुलाया और जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि एटीएम में दो दिन पहले ही नकदी डाली गई थी, जिससे चोरों को पहले से इस बात की जानकारी थी।
विज्ञापन


बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस
कोतवाल नारायण सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति और ब्रेजा कार कैद हुई है। पुलिस आसपास के इलाकों में लगे अन्य सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है और कार के नंबर के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही अपराधियों का सुराग मिलेगा।

शहर में बढ़ाई गई सुरक्षा
इस लूटकांड के बाद झुंझुनूं पुलिस ने शहर में सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है. प्रमुख स्थानों पर गश्त तेज कर दी गई है और बैंकों तथा एटीएम के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें