फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhunjhunu: जयपुर में छिपा था छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक, 24 दिन बाद आया हाथ, ग्रामीणों का प्रदर्शन पर जारी

Mon, 10 Feb 2025 07:05 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू

सार

ग्रामीणों का लगातार 24 दिन से धरना जारी था, स्कूल की छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने के आरोपी अध्यापक मनोज कुमार बेनीवाल को मलसीसर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झुंझुनू जिले के मलसीसर के झटावा खुर्द गांव में छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने के आरोपी अध्यापक मनोज कुमार बेनीवाल को मलसीसर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी जयपुर में छिपा हुआ था। इधर, अध्यापक की गिरफ्तारी सहित अन्य मांगों को लेकर ग्रामीण शुक्रवार से स्कूल के सामने धरना देकर बैठे हैं। ग्रामीणों का धरना फिलहाल जारी है।

विज्ञापन


मामले के अनुसार करीब 24 दिन पहले शहीद भंवरलाल मीणा राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल के अध्यापक मनोज ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ की थी। मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने अध्यापक मनोज को निलंबित कर दिया था, लेकिन ग्रामीण अध्यापक को गिरफ्तार करने की मांग पर अड़े रहे।

जयपुर में पकड़ा गया आरोपी
मलसीसर थानाधिकारी सुखदेव सिंह चारण ने बताया कि आरोपी मनोज कुमार बेनीवाल निवासी कोदेसर को जयपुर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


जारी रहा धरना
आरोपी अध्यापक को गिरफ्तार करने और स्कूल स्टाफ को हटाए जाने की मांग को लेकर ग्रामीण शुक्रवार से धरने पर बैठे हैं। ग्रामीण जितेंद्र सिंह ने बताया कि अभी आरोपी गिरफ्तार हुआ है। हमारी दूसरी मांग विद्यालय स्टाफ को हटाए जाने की है। इसलिए धरना जारी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें