फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhunjhunu: चेन्नई में ड्यूटी के दौरान एयरफोर्स जवान आर्यन झाझड़िया का निधन, सैन्य सम्मान से होगा अंतिम संस्कार

Tue, 07 Jul 2026 09:38 PM IST
झुंझुनू ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू

सार

मंडावा क्षेत्र के पीपल का बास गांव के रहने वाले भारतीय वायुसेना के जवान आर्यन झाझड़िया की चेन्नई में ड्यूटी के दौरान पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन
झुंझुनू के एयरफोर्स जवान की चेन्नई में डूबने से हुई मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के मंडावा क्षेत्र के पीपल का बास गांव के रहने वाले भारतीय वायुसेना के 22 वर्षीय जवान आर्यन झाझड़िया का चेन्नई में ड्यूटी के दौरान पानी में डूबने से निधन हो गया। जवान की असमय मौत की खबर मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि ग्रामीण लगातार उनके घर पहुंचकर परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार आर्यन झाझड़िया चेन्नई स्थित एयरफोर्स स्टेशन पर तैनात थे। ड्यूटी के दौरान नहाते समय वे पानी में डूब गए, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में मातम छा गया।

आर्यन अविवाहित थे और अपने परिवार के बेहद करीब थे। उनके पिता किसान हैं। करीब दो माह पहले ही वे छुट्टी पर अपने पैतृक गांव पीपल का बास आए थे और  परिवार के साथ कुछ दिन बिताने के बाद वे वापस ड्यूटी पर लौट गए थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rajasthan News: 31 जुलाई तक नहीं होंगे पंचायत-निकाय चुनाव! ओबीसी आरक्षण में देरी से अटका मामला

आर्यन के निधन की खबर फैलते ही क्षेत्रभर में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों और परिचितों ने उन्हें मेहनती, अनुशासित और मिलनसार युवा बताया। उनका कहना है कि कम उम्र में ही आर्यन ने भारतीय वायुसेना में भर्ती होकर देश सेवा का सपना पूरा किया और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया।
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार जवान का पार्थिव शरीर बुधवार सुबह गांव पहुंचने की संभावना है। इसके बाद सैन्य सम्मान और राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। युवा एयरफोर्स जवान के निधन से न केवल उनका परिवार, बल्कि पूरा पीपल का बास गांव गमगीन है। ग्रामीण दिवंगत जवान को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दे रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें