फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhunjhunu News: प्रतिबंध के बावजूद हो रही चाइनीज मांझे की बिक्री, बाइक सवार की गर्दन कटते-कटते बची

Tue, 13 Jan 2026 10:11 PM IST
झुंझुनू ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू

सार

प्रशासन की रोक के बावजूद मकर संक्रांति पर खुलेआम बिक रहे चाइनीज मांझे ने एक बुजुर्ग की जान पर बना दी। मलसीसर इलाके में बाइक से लौट रहे बुजुर्ग की गर्दन पर अचानक मांझा लिपट गया और मांझे की तेज धार ने उनके मुंह और गर्दन को चपेट में ले लिया।
 
विज्ञापन
हॉस्पिटल में घायल शिवकुमार
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मकर संक्रांति को लेकर हर बार की तरह इस बार भी प्रशासन ने भले ही चाइनीज मांझे की बिक्री पर रोक लगाई है लेकिन इसके बावजूद भी धड़ल्ले से चाइनीज मांझे की बिक्री हो रही है और लोग उससे पतंगबाजी भी कर रहे हैं। इसी मांझे की वजह से झुंझुनू में एक बुजुर्ग की गर्दन कटते-कटते बच गई।
विज्ञापन


घटना मलसीसर इलाके में अलसीसर बाईपास का है। यहां पर टमकोर के रहने वाले शिवकुमार शर्मा रोजाना की तरह अपनी बाइक से घर की तरफ लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक चाइनीज मांझा हवा में उनकी गर्दन की तरफ आया, जिसने उनके मुंह और गर्दन को चपेट में ले लिया।

ये भी पढ़ें: Udaipur News: पेपर लीक मामले पर राजकुमार रोत का बड़ा आरोप, बोले- कटारा केवल एक मोहरा, नेता हैं असली गुनहगार
विज्ञापन


मांझा इतना ज्यादा तेज था कि उनके मुंह और गर्दन से खून निकलने लगा और वे गिर गए। आसपास के लोगों ने उन्हें संभाला और अस्पताल पहुंचाया। हॉस्पिटल में उनका इलाज के दौरान उनके चेहरे और गर्दन पर करीब 9 टांके आए हैं। ट्रीटमेंट करने वाली टीम का कहना है कि यदि मांझा ज्यादा अंदर जाता तो उनकी नस भी कट सकती थी।
विज्ञापन


फिलहाल शिवकुमार ठीक हैं और उन्हें डॉक्टर्स द्वारा बेड रेस्ट की सलाह दी गई है। मामले में स्थानीय प्रशासन का कहना है कि लगातार चाइनीज मांझे की बिक्री करने वाले लोगों के ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें