फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झालावाड़ में दर्दनाक हादसा: पानी के गड्ढे में डूबने से दो मासूम चचेरे भाइयों की मौत, गांव में पसरा मातम

Thu, 02 Jul 2026 04:19 PM IST
झालावाड़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालवाड़

सार

झालावाड़ के मनोहरथाना क्षेत्र स्थित चांदपुरा भीलान गांव में पानी से भरे गड्ढे में डूबने से दो चचेरे मासूम बच्चों की मौत हो गई। कपड़े और चप्पल मिलने पर ग्रामीणों ने तलाश की। अस्पताल में दोनों को मृत घोषित किया गया, पुलिस जांच कर रही है

विज्ञापन
मनोहरथाना अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झालावाड़ जिले के मनोहरथाना क्षेत्र से बेहद दुखद खबर सामने आई है। चांदपुरा भीलान गांव में पानी से भरे गड्ढे में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। यह हादसा मंगलवार दोपहर का है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई।

विज्ञापन


परिजनों के अनुसार, कुछ ग्रामीण पशु चरा रहे थे। इसी दौरान उन्हें कुछ दिन पहले जेसीबी से खोदे गए पानी से भरे गड्ढे के पास बच्चों के कपड़े और चप्पल पड़े मिले। अनहोनी की आशंका पर ग्रामीणों ने गड्ढे में तलाश की तो दोनों बच्चों के शव पानी में मिले। इसके बाद तत्काल परिजनों और पुलिस को सूचना दी गई।

पढे़ं: मात्र 50 हजार के कर्ज के लिए माता-पिता ने अपनी ही बेटी को नर्क में धकेला, दो साल से हो रहा था शोषण
विज्ञापन


मृतकों की पहचान 9 वर्षीय नवीन भील, पुत्र दीवान भील, और 10 वर्षीय भूरालाल भील, पुत्र इंद्र सिंह भील, के रूप में हुई है। दोनों बच्चे आपस में चचेरे भाई थे। ग्रामीणों की मदद से दोनों बच्चों को तुरंत मनोहरथाना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही मनोहरथाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। दोनों शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें