फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhalawar News: IPL पर ऑनलाइन सट्टेबाजी का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार; मोबाइल के जरिए चला रहे थे खाईवाली का नेटवर्क

Sun, 05 Apr 2026 08:37 PM IST
झालावाड़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़

सार

Jhalawar News: झालावाड़ में पुलिस ने आईपीएल पर ऑनलाइन सट्टेबाजी करते दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। मोबाइल के जरिए खाईवाली का काम चल रहा था। पुलिस ने नकद राशि और मोबाइल जब्त किए, मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता की जांच जारी है।
विज्ञापन
दो ऑनलाइन सटोरिए गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झालावाड़ शहर में कोतवाली पुलिस ने 20-20 क्रिकेट आईपीएल पर ऑनलाइन सट्टेबाजी के आरोप में दो सटोरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3000 रुपये नकद और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। यह कार्रवाई शहर में सट्टेबाजी पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।

विज्ञापन

 
ईदगाह क्षेत्र में दबिश देकर पकड़े आरोपी
झालावाड़ एसपी अमित कुमार बुडानिया ने बताया कि ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे की शिकायतों के बाद पुलिस टीम ने ईदगाह के पास तांबे की खान रोड पर दबिश दी। यहां से नाजिर हुसैन (41) पुत्र फूल मोहम्मद, निवासी कुंजड़ा गली, बड़ा बाजार और चौथमल (46) पुत्र नंदकिशोर कश्यप, निवासी सुभाष कॉलोनी को गिरफ्तार किया गया।
 
विशेष टीम ने योजनाबद्ध तरीके से की कार्रवाई
एसपी के अनुसार इस कार्रवाई के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भागचंद मीणा के निर्देशन और डिप्टी हर्षराज सिंह खरेड़ा के पर्यवेक्षण में थानाधिकारी मुकेश मीना के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम ने मुखबिर नेटवर्क के आधार पर निगरानी रखते हुए योजनाबद्ध तरीके से यह कार्रवाई की।
विज्ञापन

 
आईपीएल मैच पर लग रहा था ऑनलाइन सट्टा
पुलिस को सूचना मिली थी कि गुजरात और राजस्थान के बीच चल रहे आईपीएल मैच पर ऑनलाइन सट्टेबाजी की जा रही है। इसी सूचना के आधार पर दबिश देकर आरोपियों को पकड़ा गया। पुलिस अब इस मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता की जांच कर रही है।

पढ़ें- Rajasthan: रींगस में खाटू श्याम भक्त दंपती को दुकानदार ने पीटा, कचौरी खाने को लेकर हुआ विवाद; देखें वीडियो
 
मोबाइल के जरिए बदल रहा सट्टेबाजी का तरीका
झालावाड़ में सट्टेबाजी के तौर-तरीकों में बदलाव देखने को मिल रहा है। पुलिस से बचने के लिए अब सटोरिए मोबाइल के माध्यम से खाईवाली का काम कर रहे हैं। हालांकि पुलिस की सख्ती के चलते इस तरह की गतिविधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

 
आगे की जांच जारी
कोतवाली पुलिस के अनुसार लंबे समय से मुखबिरों से इस तरह की गतिविधियों की सूचना मिल रही थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें