फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhalawar News: चार साल पुरानी दुश्मनी का खूनी अंजाम, तीन महिलाएं गिरफ्तार, बोलीं- खून का बदला खून

Fri, 13 Feb 2026 08:50 AM IST
झालावाड़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़

सार

अकलेरा के एक गांव में बरसों पुरानी दुश्मनी में एक व्यक्ति की हत्या के आरोप में तीन महिलाओं को हिरासत में लिया गया है। बताया जा रहा है कि मृतक ने चार-पांच साल पहले मुख्य आरोपी के पति की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के अकलेरा थाना क्षेत्र के मदनपुरिया चरेल गांव में 40 वर्षीय कालूलाल पुत्र मोतीलाल भील की हत्या के मामले में पुलिस ने परिवार की ही तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने खून का बदला खून से लिया है और उन्हें इस बात का कोई पछतावा नहीं है।

विज्ञापन


एसपी अमित कुमार ने बताया कि आरोपी महिलाएं कालीबाई पत्नी भैरूलाल, केदार बाई पुत्री घीसालाल और प्रेमबाई पुत्री घीसालाल निवासी मदनपुरिया चरेल ने धारदार हथियार से हमला कर कालूलाल की हत्या की और मौके से फरार हो गई थीं। थाना अकलेरा पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए तीनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी कालीबाई ने दो अन्य महिलाओं की मदद से कुल्हाड़ी से वार किया। अन्य दोनों महिलाओं ने मृतक को पकड़ रखा था, जबकि कालीबाई ने उस पर हमला किया।

ये भी पढ़ें: वीभत्स हत्या: चाकू से दोस्त का शरीर चीरा, चेहरे की चमड़ी उधेड़ी; नाले से मिला सड़ा शव, पत्नी को दिखाय था वीडियो
विज्ञापन


जांच में सामने आया कि कालीबाई के पति घीसालाल भील की हत्या कालूलाल ने करीब चार-पांच वर्ष पहले कर दी थी। उस मामले में कालूलाल को सजा हुई थी लेकिन बाद में वह अपील के दौरान जमानत पर बाहर आ गया था। बताया जा रहा है कि वह कोटा में रह रहा था और किसी काम से गांव आया था, तभी आरोपियों ने मौका देखकर वारदात को अंजाम दिया।

सीआई धर्माराम चौधरी ने बताया कि मृतक कालूलाल की पत्नी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि उनके परिवार और घीसालाल के परिवार के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही थी। लगभग चार-पांच वर्ष पहले कालूलाल ने घीसालाल के पुत्र भैरूलाल की हत्या कर दी थी, जिसके बाद वह जेल गया था। करीब एक वर्ष पहले वह जमानत पर रिहा हुआ था और कोटा में मजदूरी कर रहा था।
विज्ञापन


गिरफ्तार महिलाओं ने पूछताछ में हत्या का बदला लेने की बात स्वीकार की है। पुलिस घटना में शामिल अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और आगे की कार्रवाई जारी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें