फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhalawar News: जिस नौकर पर था घर का भरोसा, उसी ने कर दी लाखों की चोरी, 48 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

Mon, 17 Aug 2026 11:36 AM IST
झालावाड़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़

सार

बकानी में दिनदहाड़े हुई लाखों की चोरी का पुलिस ने तेजी से खुलासा किया है। घर के कमरों के ताले तोड़कर नकदी और जेवरात उड़ाने वाला कोई बाहरी नहीं, बल्कि घर में काम करने वाला नौकर निकला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद किया है।
विज्ञापन
घर का नौकर ही निकला चोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के बकानी कस्बे में दिनदहाड़े हुई लाखों रुपए की नकबजनी की वारदात का पुलिस ने महज 48 घंटे में खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई नकदी, सोने के कंगन और चांदी के गिलास सहित अन्य सामान बरामद किया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि वारदात को घर में काम करने वाले नौकर ने ही अंजाम दिया था। आरोपी से पूछताछ कर चोरी गए बाकी के माल की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि बकानी निवासी बीना गांधी ने 14 अगस्त को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि उनके पति श्याममनोहर गांधी बीमारी के चलते जयपुर में उपचाररत हैं। परिवार के अन्य सदस्य भी जयपुर गए हुए थे। ऐसे में घर पर उनकी सास रामबाई और नौकर पर्वत सिंह मौजूद थे।

13 अगस्त को बीना गांधी जयपुर से बकानी लौट रही थीं। शाम करीब 7 बजे उनके देवर हेमराज गांधी ने फोन करके बताया कि मकान के कमरों के ताले टूटे हुए हैं। सूचना मिलने के बाद बीना गांधी रात करीब 11 बजे बकानी पहुंचीं। घर में प्रवेश करने पर अलमारियों के ताले टूटे मिले और सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। सामान की जांच करने पर बड़ी चोरी का पता चला। रिपोर्ट के अनुसार घर से करीब 12.50 लाख रुपए नकद, करीब 60 ग्राम वजनी सोने के दो कंगन तथा करीब डेढ़ किलो चांदी के गिलास, पायल, कटोरी, पूजा सेट और चम्मच सहित अन्य सामान चोरी हुआ था। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rajasthan: जयपुर-आगरा हाईवे पर डंपर का कहर, दो बाइकों को मारी टक्कर; महिला समेत दो की मौत, तीन गंभीर

वारदात की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भागचंद मीणा के निर्देशन और पुलिस उपाधीक्षक हर्षराज खरेड़ा के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी बकानी हरि सिंह मीणा के नेतृत्व में पुलिस टीमों का गठन किया गया। टीम ने मुखबिर तंत्र, गोपनीय जांच और तकनीकी सहायता के जरिए वारदात से जुड़े संदिग्धों की जानकारी जुटाई। 

जांच के दौरान पुलिस को नौकर पर्वत सिंह तंवर पुत्र कालूलाल तंवर, निवासी रामपुरिया, थाना बकानी की भूमिका संदिग्ध लगी। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की और इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी को घर और वहां रखे सामान के संबंध में जानकारी थी।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 3 लाख 50 हजार रुपए नकद, करीब 14 लाख रुपए कीमत के दो सोने के कंगन, शिकायतकर्ता का मूल आधार कार्ड और करीब 1 लाख रुपए कीमत के चांदी के दो गिलास बरामद किए हैं। पुलिस अब चोरी किए गए शेष माल की बरामदगी और वारदात से जुड़े अन्य तथ्यों को लेकर आरोपी से पूछताछ कर रही है।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें