फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Crime: मकान विवाद में दो सगे भाइयों के परिवारों में झगड़ा, एक की हुई हत्या तीन घायल; आरोपी हुए फरार

Thu, 25 Dec 2025 08:11 PM IST
झालावाड़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़

सार

झालावाड़ जिले के सुनेल थाना क्षेत्र के ग्राम सिरपोई में मकान विवाद को लेकर दो सगे भाइयों के परिवारों के बीच हुए झगड़े में एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए।
विज्ञापन
फाइल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झालावाड़ जिले के सुनेल थाना क्षेत्र के ग्राम सिरपोई में गुरुवार सुबह दो सगे भाइयों के परिवारों के बीच मकान विवाद को लेकर हुए झगड़े में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया।

सुनेल थाना पुलिस के अनुसार दोनों परिवारों के बीच पारिवारिक मकान को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा था। गुरुवार सुबह यह विवाद हिंसक झगड़े में बदल गया।

सुनेल थाने के एएसआई हरि सिंह ने बताया कि इस घटना में घायल एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों का निजी अस्पताल में उपचार जारी है। मृतक की पहचान कन्हैयालाल पाटीदार के रूप में हुई है।

कन्हैयालाल पाटीदार को गंभीर चोटें आईं

विज्ञापन

मृतक के पुत्र ने पुलिस को बताया कि गुरुवार सुबह करीब 7 बजे वह कुएं पर पानी पिला रहा था। इसी दौरान उसके ताऊ के बेटे और उनके भतीजे वहां पहुंचे और पहले उसके साथ मारपीट की। बाद में उसके भाई, पिता और माता पर भी हमला कर दिया गया। झगड़े के दौरान कन्हैयालाल पाटीदार को गंभीर चोटें आईं।

ये भी पढ़ें- दर्दनाक: छुट्टी पर घर लौट रहे सेना के जवान को ट्रेलर ने कुचला, 200 मीटर तक शव को घसीटता रहा वाहन; चालक फरार

तीनों आरोपी घटना के बाद से फरार हैं

विज्ञापन

घायल अवस्था में कन्हैयालाल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मकान विवाद को लेकर कन्हैयालाल पाटीदार और उनके परिजनों के साथ उनके भतीजे बापूलाल पाटीदार तथा दशरथ और गोविंद ने मारपीट की, जिससे गंभीर चोटें आईं। कन्हैयालाल की मौत के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

फिलहाल तीनों आरोपी घटना के बाद से फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है और मामले की गहन जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि मृतक का शव झालावाड़ जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें