फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झालावाड़: अकलेरा थाने के एएसआई सुनील त्यागी की सड़क दुर्घटना में मौत

Tue, 10 Nov 2026 12:11 PM IST
झालावाड़ ब्यूरो न्यूज डेस्क अमर उजाला झालावाड़

सार

अकलेरा थाने में तैनात एएसआई सुनील त्यागी (58) की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वह पगारिया थाना क्षेत्र से लौटते समय भवानीमंडी के पास घायल हुए थे। झालावाड़ एसआरजी अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
मृतक एएसआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झालावाड़। दिवाली के त्योहार के बीच झालावाड़ पुलिस विभाग और हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में शोक की लहर छा गई। अकलेरा थाने में तैनात एएसआई सुनील त्यागी (58) की सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद मृत्यु हो गई। इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

सुनील त्यागी पगारिया थाना क्षेत्र में एक मामले की जांच के सिलसिले में बाइक से गए थे। वहां से लौटते समय भवानीमंडी के नजदीक करावन गांव के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पगारिया थाना क्षेत्र के एएसआई एसके बालोत ने यह जानकारी दी। त्यागी झालावाड़ की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के निवासी थे। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया। घायल एएसआई को पगारिया अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें झालावाड़ एसआरजी अस्पताल रेफर किया गया। एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचने पर उपचार शुरू हुआ, लेकिन बीती रात इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

पोस्टमार्टम और पारिवारिक स्थिति

अस्पताल चौकी पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया। मंगलवार सुबह परिजनों की रिपोर्ट पर पोस्टमार्टम की कार्रवाई हुई। पुत्र शुभम त्यागी ने बताया कि पिता ने सोमवार रात मोबाइल फोन पर जानकारी दी थी। उन्होंने थाने के काम से पगारिया जाने की बात कही थी। हादसे की खबर से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। त्योहार के माहौल में परिवार और मोहल्ले में मातम पसरा है।

पदोन्नति और परिवार

पुत्र शुभम ने बताया कि उनके पिता दिवाली पर घर आए थे। अगले दिन वे अकलेरा कार्य पर लौट गए थे। करीब छह माह पहले ही उनका हेड कांस्टेबल से एएसआई पद पर पदोन्नति हुई थी। परिवार में एक बेटा रामगंजमंडी में निजी कंपनी में कार्यरत है, जबकि दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है। इस दर्दनाक हादसे ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें