फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: आदिवासी आवासीय हॉस्टल में छात्रों से बेल्ट से मारपीट, वीडियो सामने आने पर तीन आरोपी गिरफ्तार

Sun, 15 Mar 2026 05:01 PM IST
झालावाड़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़

सार

Jhalawar News: झालावाड़ के आदिवासी आवासीय हॉस्टल में छात्रों के साथ बेल्ट से मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार छात्रों की आपसी कहासुनी के बाद परिजनों ने हॉस्टल में घुसकर हमला किया।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में तीनों आरोपी तथा वायरल वीडियो के स्क्रीनग्रैब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झालावाड़ शहर के नजदीक स्थित एक आदिवासी आवासीय हॉस्टल में छात्रों के साथ बेल्ट से मारपीट करने की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग हॉस्टल परिसर में घुसकर बच्चों के साथ बेल्ट से मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। घटना सामने आने के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

 
पुलिस ने दर्ज शिकायत के बाद की कार्रवाई
झालावाड़ एसपी अमित कुमार के अनुसार मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इस मामले में पुलिस को शिकायत मिली। शिकायत मिलने के बाद झालरापाटन पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रत्येक पर 5000-5000 रुपये का इनाम भी घोषित किया था।
 
बच्चों के बीच कहासुनी के बाद बढ़ा विवाद
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आवासीय हॉस्टल में पढ़ने वाले छात्रों के बीच किसी बात को लेकर आपसी कहासुनी हो गई थी। इसके बाद एक पक्ष के छात्रों के परिजन हॉस्टल परिसर में पहुंच गए और अंदर घुसकर एक छात्र के साथ बेल्ट से मारपीट शुरू कर दी। घटना के दौरान वहां मौजूद अन्य लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


पढ़ें- हनुमानगढ़ विस्फोट साजिश: अजमेर के ऑटो चालक समेत तीन आरोपी अंबाला से गिरफ्तार, पड़ोसी बोले- सीधा-सादा था अकबर
 
पहले भी विवादों में रहा है हॉस्टल
झालरापाटन में स्थित यह आवासीय हॉस्टल पहले भी कई घटनाओं के कारण चर्चा में रहा है। जानकारी के अनुसार यहां पहले भी स्टाफ के बीच आपसी विवाद का मामला सामने आ चुका है। इसके अलावा लगभग एक महीने पहले प्रिंसिपल द्वारा एक बच्चे से मारपीट करने का वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसके बाद संबंधित प्रिंसिपल को वहां से हटा दिया गया था।
विज्ञापन

 
पुलिस की जांच जारी
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई की गई है और आगे की जांच के अनुसार आवश्यक कानूनी प्रक्रिया जारी रहेगी।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें