फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhalawar: कीचड़ लगाकर लूट का चौंकाने वाला तरीका, पांच साल पुराने मामले में पांच हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

Sun, 14 Dec 2025 03:29 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़

सार

Jhalawar News: झालावाड़ में पुलिस ने कीचड़ लगाकर लूट करने वाले गिरोह के 5 साल से फरार 5 हजार रुपये के इनामी आरोपी राजेन्द्र को गिरफ्तार किया है। आरोपी बैंक से पैसे निकालने वालों की रेकी कर बच्चों की मदद से चोरी करता था।
 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झालावाड़ में थाना गंगधार पुलिस ने चोरी और लूट की घटनाओं में शामिल एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने पांच वर्ष से फरार चल रहे 5 हजार रुपये के इनामी आरोपी राजेन्द्र को पकड़ लिया है। आरोपी से पूछताछ के दौरान अन्य चोरी की वारदातों के खुलासे की भी संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापन

 
पांच साल पुराना मामला, अब गिरफ्तारी
एसपी अमित कुमार ने बताया कि यह मामला 19 जून 2020 का है, जब फरियादी संजय कुमार (44), पुत्र प्रकाशचंद जैन, निवासी चौमहला, तहसील गंगधार ने थाना गंगधार में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। संजय कुमार चौमहला में ग्रेन का व्यापार करते हैं और उन्होंने अपने मुनीम को आईसीआईसीआई बैंक चौमहला से 15 लाख रुपये निकालकर लाने के लिए भेजा था।
 
बैंक से गोदाम तक किया पीछा, फिर चोरी
राशि निकालने के बाद मुनीम काले रंग के बैग में नकदी रखकर सीधे गोदाम पहुंचा और कार्यालय में टेबल के पास बैग रख दिया। इसी दौरान एक करीब 12 साल का लड़का, जिसके मुंह पर रूमाल बंधा हुआ था, बैग उठाकर फरार हो गया। मौके पर मौजूद अन्य व्यापारियों ने बताया कि एक 12–13 साल का लड़का बैग लेकर भागा था और उसके साथ लगभग 25 साल का एक अन्य व्यक्ति भी था।
विज्ञापन

 
रेकी के बाद दिया वारदात को अंजाम
जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी बैंक से लेकर गोदाम तक मुनीम का पीछा कर रहे थे। रास्ते में बैग छीनने में असफल रहने पर गोदाम में एक छोटे बच्चे को भेजकर चोरी करवाई गई। इस मामले में अनुसंधान के दौरान राजेन्द्र कुमार (35), पुत्र भगवान सिंह सांसी, निवासी कडिया सांसी से 13 लाख 50 हजार रुपये बरामद किए जा चुके हैं, जबकि आरोपी वारदात के बाद से फरार था।

यह भी पढ़ें- Rajasthan: सेंट ग्रेगोरियस स्कूल फिर विवादों में, कड़ा पहनने पर छात्रा को TC; शिक्षकों का धरना पुलिस ने हटवाया
 
कीचड़ और गंदगी से भटकाते थे ध्यान
पुलिस के अनुसार आरोपी एक विशेष तरीके से वारदात को अंजाम देते थे। वे बैंक या व्यापारियों से बड़ी रकम निकालने वालों की पहले रेकी करते थे। जैसे ही कोई व्यक्ति बैंक से बाहर निकलता, उसके कपड़ों पर कीचड़ या कोई गंदा पदार्थ फेंक दिया जाता था। इसी दौरान पीड़ित का ध्यान भटकाकर छोटे बच्चों की मदद से चोरी या लूट की घटना को अंजाम दिया जाता था।
विज्ञापन

 
जांच जारी, और खुलासों की संभावना
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है और उसके द्वारा की गई अन्य वारदातों के सामने आने की संभावना है। मामले में आगे की जांच जारी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें