फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhalawar Accident: बोलेरो और बाइक की भिड़ंत में चार लोगों की मौत, जीप चालक फरार; मची अफरातफरी

Fri, 20 Feb 2026 10:33 PM IST
झालावाड़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़

सार

Jhalawar News: डग-चौमहला रोड पर करनपुरा के पास बोलेरो और बाइक की भिड़ंत में चार लोगों की मौत हो गई। तीन की मौके पर और एक की अस्पताल में मौत हुई। मृतक मध्यप्रदेश के बताए जा रहे हैं। पहचान और पोस्टमार्टम परिजनों के आने के बाद होंगे।
विज्ञापन
झालाबाड़ में भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झालावाड़ जिले के डग-चौमहला रोड पर गंगधार कस्बे के समीप करनपुरा गांव के पास शुक्रवार शाम बोलेरो जीप और बाइक की जबरदस्त भिड़ंत में चार लोगों की मौत हो गई। तीन लोगों की मौत मौके पर ही हो गई, जबकि एक व्यक्ति ने अस्पताल लाए जाने पर दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान परिजनों के आने के बाद ही पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन

 
पुलिस पहुंची मौके पर, घायलों को अस्पताल लाया गया
डीएसपी हेमंत गौतम ने बताया कि शुक्रवार देर शाम करनपुरा गांव के पास यह दुर्घटना हुई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को एंबुलेंस से चौमहला सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के बाद जीप चालक मौके से फरार हो गया।
 
ग्रामीणों के अनुसार, एक बाइक पर चार व्यक्ति सवार थे। बाइक डग की ओर से गंगधार की ओर जा रही थी, जबकि जीप गंगधार से डग की ओर आ रही थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि चारों बाइक सवारों की मौत हो गई।
विज्ञापन


पढ़ें- Rajasthan News: बारां में अवैध पटाखा फैक्टरी का भंडाफोड़, 10 करोड़ का बारूद और 1000 कुंतल पटाखा-बम बरामद
 
मध्यप्रदेश के बताए जा रहे हैं मृतक
पुलिस के अनुसार, चारों मृतक पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश क्षेत्र के बताए जा रहे हैं। मृतकों के बैग से तीन लोगों के आधार कार्ड मिले हैं, जिनके आधार पर पहचान की प्रक्रिया की जा रही है। डीएसपी ने बताया कि परिजनों के चौमहला पहुंचने के बाद ही अधिकृत रूप से पहचान की पुष्टि हो सकेगी। गंगधार थानाधिकारी अमरनाथ योगी ने बताया कि चार में से दो मृतकों की पहचान आधार कार्ड के आधार पर हो चुकी है, जबकि अन्य दो की पहचान उनके परिजनों के अस्पताल पहुंचने के बाद ही स्पष्ट होगी।
विज्ञापन

 
पोस्टमार्टम की कार्रवाई परिजनों के आने के बाद
पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है और वे मध्यप्रदेश क्षेत्र से रवाना हो चुके हैं। उनके आने के बाद अगले दिन पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी। पहचान पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मृतक किस उद्देश्य से आए थे और कहां जा रहे थे।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें