फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झालावाड़: अकलेरा की फूड फैक्ट्री में भीषण आग, 7.5 करोड़ के नुकसान का दावा; घंटों में पाया गया काबू सार

Sun, 04 Oct 2026 09:19 PM IST
झालावाड़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़

सार

झालावाड़ के अकलेरा कस्बे में एनएच-52 पर टोल नाके के पास स्थित नोबल डी-हाइड्रेट्स फूड फैक्ट्री में शनिवार देर रात भीषण आग लग गई। फैक्ट्री संचालक ने शॉर्ट सर्किट को आग लगने का संभावित कारण बताते हुए करीब 7 से 7.5 करोड़ रुपये के नुकसान का दावा किया है। दमकल और पुलिस की टीम ने करीब तीन-चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
 
विज्ञापन
जिले के अकलेरा में लहसुन फैक्ट्री में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झालावाड़ जिले के अकलेरा कस्बे में एनएच-52 पर टोल नाके के पास स्थित नोबल डी-हाइड्रेट्स फूड फैक्ट्री में शनिवार देर रात आग लगने से लाखों-करोड़ों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। फैक्ट्री संचालक ने आग लगने का कारण लाइट/बिजली का शॉर्ट सर्किट बताते हुए पुलिस थाना अकलेरा में जांच के लिए प्रार्थना पत्र दिया है। संचालक ने आग से करीब 7 से 7.5 करोड़ रुपये का नुकसान होने का दावा किया है।
विज्ञापन


रात 2:45 बजे गार्ड ने दी आग की सूचना
प्रार्थना पत्र के अनुसार, फैक्ट्री में रात करीब 2:45 बजे सुरक्षा गार्ड छीतरलाल ने संचालक के भाई अर्पित सिंघल को फोन कर फैक्ट्री में आग लगने की सूचना दी। सूचना मिलते ही अर्पित सिंघल, आशीष, मतीजा सांघिया, मां शीला सिंघल तथा फैक्ट्री स्टाफ मौके पर पहुंचे। फैक्ट्री के इलेक्ट्रिशियन अजय और कमलेश ने आग बुझाने के लिए फायर सिस्टम चालू कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैलती गई।

दमकल की कई टीमों ने संभाला मोर्चा
घटना की सूचना प्रशासन को देने के बाद अकलेरा नगरपालिका और झालावाड़ से फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं। पुलिस थाना अकलेरा की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। दमकलकर्मियों और फैक्ट्री स्टाफ ने करीब 3-4 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


मशीनरी से लेकर कार्यालय का सामान तक खाक
फैक्ट्री संचालक के अनुसार, आग से रेडी टू शिप फूड आइटम सहित अन्य सामान, स्टोर रूम में रखे स्पेयर पार्ट्स, नई एवं पुरानी मशीनरी, मशीनरी के कॉपर वायर और इलेक्ट्रॉनिक पैनल जलकर नष्ट हो गए। इसके अलावा स्टोर रूम की मशीनरी, फैक्ट्री कार्यालय में रखा फर्नीचर, एसी, कंप्यूटर सिस्टम, प्रिंटर और रिकॉर्ड भी आग की चपेट में आकर खाक हो गया।

कूलिंग टावर और कंप्रेशर रूम भी क्षतिग्रस्त
आग से स्टोरेज रूम के पास स्थित कूलिंग टावर और उससे संबंधित मशीनरी तथा फैक्ट्री के कंप्रेशर रूम और उसमें लगी मशीनरी को भी नुकसान पहुंचा है। प्रार्थना पत्र में फैक्ट्री भवन का करीब 33 से 35 प्रतिशत हिस्सा क्षतिग्रस्त होने की बात कही गई है।

पुलिस से जांच की मांग
फैक्ट्री संचालक सुप्रज्ञ सिंघल पुत्र रमेशचंद सिंघल, निवासी प्रेमविहार कॉलोनी, अकलेरा ने पुलिस से आगजनी की घटना की आवश्यक जांच कराने की मांग की है। उन्होंने बताया कि आग का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। प्रार्थना पत्र 4 अक्टूबर 2026 को पुलिस थाना अकलेरा में प्रस्तुत किया गया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें