फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: झालावाड़ में वन विभाग का बड़ा एक्शन; 12 अवैध आरा मशीनें जमींदोज, लकड़ी माफियाओं में मचा हड़कंप

Sat, 13 Jun 2026 01:06 PM IST
झालावाड़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़

सार

Jhalawar: झालावाड़ के रायपुर-नंदपुर क्षेत्र में वन विभाग ने पुलिस व विद्युत विभाग के साथ मिलकर 12 अवैध आरा मशीनों को ध्वस्त कर लकड़ी माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की।
विज्ञापन
अवैध आरा मशीन के खिलाफ कार्यवाई करती वन विभाग की टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झालावाड़ वन विभाग की ओर से गैर-वानिकी एवं अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए रायपुर-नंदपुर क्षेत्र में संचालित 12 अवैध आरा मशीनों को ध्वस्त कर उनकी सामग्री जब्त कर ली गई। उपवन संरक्षक (डीसीएफ) झालावाड़ के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई से क्षेत्र के अवैध लकड़ी माफियाओं में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


संयुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई, भारी पुलिस बल रहा तैनात
वन विभाग, पुलिस एवं विद्युत विभाग की संयुक्त टीम ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई को अंजाम दिया। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए, लेकिन प्रशासनिक मुस्तैदी के चलते अभियान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।

जेसीबी से ढहाई गईं 12 अवैध आरा मशीनें
वन विभाग की टीम ने जेसीबी मशीनों की सहायता से सभी 12 अवैध आरा मशीनों को मौके पर ही पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। वहीं विद्युत विभाग ने तत्काल प्रभाव से इन इकाइयों के बिजली कनेक्शन काट दिए। इसके अलावा परिसर में रखी अवैध लकड़ियों एवं मशीनी उपकरणों को भी जब्त कर लिया गया।
विज्ञापन


कई रेंजों की टीमों की भागीदारी, अधिकारी रहे सक्रिय
इस व्यापक अभियान में वन विभाग की पिड़ावा, डग, झालावाड़, असनावर और बकानी रेंजों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शामिल किया गया। कार्रवाई में क्षेत्रीय वन अधिकारी विजय सिंह, नरेंद्र चौधरी एवं विक्रम सिंह जालंधर के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई। 

10 दिनों में 30–35 वाहन जब्त, अभियान लगातार जारी
उल्लेखनीय है कि झालावाड़ वन विभाग पिछले कुछ समय से अवैध वानिकी गतिविधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। विभाग ने पिछले 10 दिनों में ही करीब 30 से 35 अवैध वाहनों को जब्त कर कार्रवाई की है। यह कार्रवाई उसी अभियान की कड़ी मानी जा रही है।

ये भी पढ़ें: जैसलमेर बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई; हिरासत में युवक, सीमा पार नेटवर्क से कनेक्शन की आशंका से हड़कंप
विज्ञापन

  
'माफियाओं का मनोबल तोड़ा जाएगा'
उपवन संरक्षक सागर पंवार ने कहा कि विभाग का उद्देश्य वन संपदा को नुकसान पहुंचाने वाली तथा अवैध गतिविधियों में लिप्त तत्वों का मनोबल तोड़ना है। उन्होंने कहा कि झालावाड़ वन क्षेत्र में गैर-वानिकी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए भविष्य में भी इसी प्रकार की सख्त और त्वरित कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें