फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulldozer Action: झालावाड़ में भू-माफिया पर बुलडोजर एक्शन, 78 हजार वर्गफीट चारागाह भूमि कराई अतिक्रमण मुक्त

Mon, 24 Aug 2026 04:58 PM IST
झालावाड़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालवाड़

सार

झालावाड़ के ल्हास गांव में प्रशासन ने आदतन अपराधियों के सरकारी चारागाह भूमि पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई की। करीब 78 हजार वर्गफीट भूमि से कब्जे हटाकर सरकारी जमीन मुक्त कराई गई। मौके पर भारी पुलिस जाप्ता तैनात रहा।

विज्ञापन
पुलिस ने की कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झालावाड़ जिले में भू-माफिया और आदतन अपराधियों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी अभियान के तहत अकलेरा उपखंड क्षेत्र के घाटोली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत ल्हास में राजस्व विभाग की टीम ने सरकारी चारागाह भूमि पर किए गए अवैध कब्जों और निर्माणों को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर भारी पुलिस जाप्ता तैनात रहा।

झालावाड़ पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि संगठित अपराध, सक्रिय और आदतन अपराधियों की अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत हिस्ट्रीशीटर, हार्डकोर और सक्रिय अपराधियों की आपराधिक गतिविधियों से अर्जित संपत्तियों की जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही सरकारी भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण और निर्माणों को भी चिन्हित किया जा रहा है।

इसी क्रम में ल्हास गांव में राजस्व विभाग की टीम ने कई संगीन अपराधों में लिप्त आदतन अपराधियों की ओर से सरकारी चारागाह भूमि पर किए गए कब्जों के खिलाफ कार्रवाई की। गांव निवासी संजय पुत्र मांगीलाल काछी ने सार्वजनिक श्मशान भूमि के सामने स्थित करीब 30 हजार वर्गफीट चारागाह भूमि पर कब्जा कर रखा था। इसके अलावा श्मशान भूमि के पीछे करीब 45 हजार वर्गफीट चारागाह भूमि पर भी अतिक्रमण किया गया था।

विज्ञापन


पढ़ें: खराब मौसम के कारण दिल्ली से 12 फ्लाइट जयपुर डायवर्ट, जानें 26 अगस्त तक का हाल

इसी तरह गांव के ही बीरम पुत्र दानमल काछी ने करीब 3,200 वर्गफीट बेशकीमती चारागाह भूमि पर अवैध कब्जा कर रखा था। प्रशासन की टीम ने बुलडोजर चलाकर इन सभी अतिक्रमणों को हटाया और सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया।

पुलिस के अनुसार संबंधित आरोपियों के खिलाफ हत्या, अवैध हथियार, अवैध शराब और चोरी सहित विभिन्न धाराओं में कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। प्रशासन की इस कार्रवाई को जिले में सक्रिय भू-माफिया और आदतन अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की कड़ी के रूप में देखा जा रहा है।

अतिक्रमण निरोधी कार्रवाई के दौरान कानूनगो रामविलास मीणा और हल्का पटवारी जुगराम के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम मौके पर मौजूद रही। वहीं घाटोली थानाधिकारी रामस्वरूप राठौर पुलिस जाप्ते के साथ कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर तैनात रहे। जिले में ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी भूमि पर प्रभावशाली लोगों के अतिक्रमण की शिकायतें लगातार प्रशासन तक पहुंच रही हैं। ऐसे में जिला प्रशासन और पुलिस की ओर से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें