फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरबा आयोजनों को लेकर हिंदू संगठनों की आपत्ति: निजी रिसोर्ट में कार्यक्रमों पर जताया विरोध; एसपी को ज्ञापन

Wed, 07 Oct 2026 04:37 PM IST
झालावाड़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़

सार

नवरात्र पर्व से पहले झालावाड़ में गरबा और डांडिया आयोजनों को लेकर हिंदू संगठनों ने निजी रिसोर्ट में होने वाले कार्यक्रमों पर आपत्ति जताई है। संगठनों ने एसपी अमित कुमार को ज्ञापन सौंपकर आयोजनों में मर्यादा बनाए रखने, आपत्तिजनक गतिविधियों पर रोक लगाने और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की है।
विज्ञापन
मिनी सचिवालय में ज्ञापन देने पंहुचे हिन्दू संगठन - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झालावाड़ में आगामी 11 अक्टूबर से नवरात्र पर्व की शुरुआत होने के साथ ही शहर सहित जिलेभर में गरबा एवं डांडिया कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इन आयोजनों को लेकर विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी एवं उनसे जुड़े संगठनों ने निजी रिसोर्ट में आयोजित होने वाले गरबा कार्यक्रमों को लेकर आपत्ति जताई है।
विज्ञापन


एसपी अमित कुमार को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा
बजरंग दल जिला संयोजक सचिन कश्यप की अगुवाई में हिंदू संगठनों ने एसपी अमित कुमार को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। इसमें हिंदू संगठनों का कहना है कि नवरात्र के नाम पर कुछ आयोजक निजी रिसोर्ट में गरबा कार्यक्रम आयोजित कर आर्थिक लाभ कमाने और मनोरंजन तक सीमित कर रहे हैं। आरोप है कि कुछ आयोजनों में धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं के अनुरूप व्यवस्थाएं नहीं की जातीं तथा गैर-सनातनी लोगों को प्रवेश दिया जाता है। संगठनों ने दावा किया कि ऐसे आयोजनों में कुछ लोग महिलाओं और युवतियों के फोटो एवं वीडियो बनाने तथा अनुचित व्यवहार के उद्देश्य से शामिल होते हैं, जिससे धार्मिक एवं सामाजिक भावनाएं आहत होती हैं।

आयोजनों पर निगरानी रखी जाएगी
विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल एवं दुर्गा वाहिनी से जुड़े पदाधिकारियों ने कहा कि इस वर्ष ऐसे आयोजनों पर निगरानी रखी जाएगी। संगठनों के अनुसार गरबा कार्यक्रमों में अश्लील अथवा आपत्तिजनक गीतों पर नृत्य तथा धार्मिक परंपराओं के विपरीत गतिविधियां स्वीकार नहीं की जाएंगी। आयोजकों को कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने और धार्मिक भावनाओं का सम्मान सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी लेने की बात कही गई है। संगठनों ने प्रशासन से मांग की है कि जिले में आयोजित होने वाले गरबा एवं डांडिया कार्यक्रमों में आयोजकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएं। साथ ही आयोजनों में अश्लीलता, आपत्तिजनक गतिविधियों तथा धार्मिक एवं सामाजिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली गतिविधियों पर प्रभावी रोक सुनिश्चित की जाए। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और दुर्गा वाहिनी ने स्पष्ट किया कि उनके कार्यकर्ता आयोजनों पर निगरानी रखेंगे और किसी भी आपत्तिजनक गतिविधि की स्थिति में संबंधित स्तर पर शिकायत एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  जोधपुर के आसमान में गरजा फ्रांस का राफेल: जर्मन ए-400 एम एटलस ने भी दिखाई ताकत; तरंग शक्ति में दिखा युद्ध कौशल

मिनी सचिवालय में नारेबाजी कर विरोध
विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल सहित हिंदू संगठनों के पदाधिकारी मिनी सचिवालय के सामने नेशनल हाईवे-52 पर एकत्रित हुए। यहां से सभी पदाधिकारी मिनी सचिवालय तक रैली के रूप में नारेबाजी करते हुए पहुंचे और जमकर विरोध जताया। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने एसपी अमित कुमार को अपना ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


'इस प्रकार की हमारी संस्कृति नहीं'
बजरंग दल जिला संयोजक सचिन कश्यप ने मीडिया को बताया कि इस प्रकार की हमारी हिंदू संस्कृति नहीं है। माता के पंडाल लगाकर स्थापना करने का उनका कोई विरोध नहीं है, लेकिन गलत तरीके से निजी रिसोर्ट में होने वाले आयोजनों का लगातार विरोध किया जाता रहा है और किया जा रहा है। इन संचालकों का हिंदू संस्कृति से कोई लेना-देना नहीं है। वहीं, उन्होंने नवरात्र के दौरान पंडाल के आसपास मांस की दुकानों का संचालन नहीं करने की भी मांग की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें