फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhalawar News: आवासीय स्कूल में बच्चों के साथ मारपीट का वीडियो वायरल, कार्यवाहक प्रिंसिपल और वार्डन एपीओ

Fri, 28 Nov 2025 06:18 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़

सार

राजकीय आवासीय स्कूल में रह रहे बच्चों के साथ मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने कार्यवाहक प्रिंसिपल और वार्डन को एपीओ कर दिया है।
विज्ञापन
झालरा पाटन राजकीय आवासीय स्कूल में बच्चों के साथ मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झालावाड़ में स्कूल लेक्चरर द्वारा बच्चों को डंडे से पीटने और मुर्गा बनाने का वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा मंत्री मदन दिलवार ने पूरे मामले में संज्ञान लेते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। जिसके बाद शिक्षा विभाग ने कार्यवाहक प्रिंसिपल राजेन्द्र कुमार आर्य और वार्डन मुकेश कुमार मीणा को तत्काल प्रभाव से एपीओ कर दिया है। वहीं आगामी आदेश तक इनका मुख्यालय कार्यालय सीआईओ झालरा पाटन किया गया है। मामला झालरा पाटन राजकीय आवासीय स्कूल का है। बताया जा रहा है कि लेक्चरर राजेंद्र आर्य आवासीय स्कूल का इंचार्ज भी है। 

विज्ञापन




सामने आए वीडियो में स्कूल इंचार्ज राजेंद्र आर्य डंडा लेकर खड़ा है और छात्रों को लाइन में खड़ा कर पिटाई करता हुआ नजर आ रहा है। सामने आया है कि जिन बच्चों से मारपीट की गई वे 6, 7, 8वीं क्लास में पढ़ते हैं। पीड़ित छात्रों ने बताया कि स्कूल में इंचार्ज छोटे बच्चों के साथ आए दिन मारपीट करते हैं। छात्रों ने बताया कि एक छात्र के पैर में कई दिनों से सूजन आ रही थी, इसके बावजूद इंचार्ज ने उससे 100 उठक-बैठक लगवाई। एक बच्चे का ये भी कहना है कि जब इंचार्ज को बोला की पैर में सूजन आ रही है कि इंचार्ज ने उल्टा जवाब देते हुए कहा कि पैर सूज रहा है तो सूजने दे, मर नहीं जाएगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Jaipur News: जयपुर में तेंदुओं का खतरा बढ़ा; एक सप्ताह में तीन घटनाएं, जानिए अब क्या कर रहा है वन विभाग
विज्ञापन


वीडियो शेयर होने के बाद शुक्रवार को छात्रों ने स्कूल परिसर के बाहर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। वहीं सूचना के बाद झालरा पाटन ब्लॉक जिला शिक्षा अधिकारी प्रकाश सोनी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की लेकिन कार्रवाई नहीं होने तक छात्र अपनी मांग पर अड़े रहे। उनका कहना है कि जब तक मुख्य कार्यकारी अधिकारी मौके पर पहुंचकर राजेंद्र आर्य पर कार्रवाई का आश्वासन नहीं देंगे, तब तक वे अपना धरना-प्रदर्शन जारी रखेंगे। 

मामले की गंभीरता देखते हुए प्रभारी राजेंद्र आर्य को एपीओ कर दिया गया है। बता दें कि झालरा पाटन का ये आवासीय स्कूल जिलेभर के माडा चयनित गांवों के जरूरतमंद छात्रों के लिए है। वर्तमान में यहां 12वीं कक्षा तक 243 छात्र अध्ययनरत हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें