फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhalawar News: पिपलोदी स्कूल हादसे पर न्याय महापंचायत, पीड़ित परिवारों को मुआवजा और जमीन देने की मांग

Sat, 06 Sep 2025 07:16 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़

सार

Jhalawar News: न्याय महापंचायत में स्पष्ट रूप से कहा गया कि मृतक बच्चों के परिजनों को तुरंत एक-एक करोड़ रुपये मुआवजा दिया जाए। साथ ही प्रत्येक परिवार को 10-10 बीघा जमीन उपलब्ध कराई जाए। वहीं, घायल बच्चों के लिए भी कुछ मांगें रखी गईं।
विज्ञापन
झालावाड़ स्कूल हादसे को लेकर आयोजित की गई न्याय महापंचायत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान किसान मजदूर नौजवान सभा की ओर से मंगलवार को झालावाड़ के राधा रमण मैदान में पिपलोदी स्कूल हादसे को लेकर न्याय महापंचायत आयोजित की गई। इस महापंचायत में बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ सांसद, विधायक और भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के पदाधिकारी शामिल हुए। सभा में 25 जुलाई को हुई इस दर्दनाक घटना में दिवंगत सात मासूम बच्चों और घायल बच्चों के परिजनों को न्याय दिलाने की मांग उठी।

विज्ञापन

 
पीड़ित परिवारों के लिए रखी गई मांगें
महापंचायत में स्पष्ट रूप से कहा गया कि मृतक बच्चों के परिजनों को तुरंत एक-एक करोड़ रुपये मुआवजा दिया जाए। साथ ही प्रत्येक परिवार को 10-10 बीघा जमीन उपलब्ध कराई जाए। घायल बच्चों का समुचित इलाज कराए जाने की मांग के साथ ही उनके परिवारों को 50-50 लाख रुपये का मुआवजा और सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग भी रखी गई।

यह भी पढ़ें- Rajsthan News: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा; श्रद्धालुओं को ट्रक ने रौंदा, 5 लोगों की मौके पर मौत
विज्ञापन

 
महापंचायत में ये नेता रहे मौजूद
न्याय महापंचायत में कई प्रमुख जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी शामिल हुए। इनमें सांसद राजकुमार रोत (BAP), विधायक जयकृष्णा पटेल (BAP), अनिल कटारा (BAP), थावरचंद डामोर (BAP) और उमेश डामोर (BAP) उपस्थित रहे। इसके अलावा कांति भाई आदिवासी (राष्ट्रीय सदस्य, BAP) और किसान नेता धर्मा धाकड़ (सरपंच) ने भी पीड़ित परिवारों के हक में अपनी आवाज बुलंद की।
विज्ञापन


पीड़ित परिवारों के साथ न्याय की मांग
महापंचायत में वक्ताओं ने कहा कि इस हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है और अब समय आ गया है कि सरकार पीड़ित परिवारों की आर्थिक, सामाजिक और मानसिक पीड़ा को समझते हुए ठोस कदम उठाए। 

यह भी पढ़ें- Rajsthan News: गहलोत पर शेखावत का हमला, 'गाली देना कांग्रेस के DNA में, मेरी मां पर भी की थी अपमानजनक टिप्पणी'

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें