फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयपुर जाने वाले जेट एयरवेज विमान से टकराया पक्षी

Mon, 27 Aug 2012 12:50 PM IST
जयपुर/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
जेट एयरवेज का विमान 27 जुलाई (शुक्रवार) को दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बचा। विमान दिल्ली से जयपुर की उड़ान पर था। सांगानेर हवाई अड्डे पर लैंडिंग के दौरान विमान से एक पक्षी आ टकराया। हालांकि विमान की लैंडिंग सुरक्षित रही है और कोई हादसा नहीं हुआ।
विज्ञापन


विमान को सुबह जयपुर में लैंड करना था और 30 मिनट बाद वापस दिल्ली लौटना था लेकिन पक्षी की टक्कर के बाद उड़ान को रद्द कर दिया गया। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भी जेट एयरवेज की उड़ान से दिल्ली जाना था। गहलोत और अन्य यात्रियों को दूसरे विमान से दिल्ली रवाना किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें