फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाट आंदोलन: भरतपुर में मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद

Tue, 23 Feb 2016 03:23 PM IST
दिलनवाज़ पाशा/बीबीसी संवाददाता, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) में आरक्षण के लिए चल रहा जाटों का आंदोलन जहां हरियाणा में कुछ जगह थम गया है, वहीं राजस्थान के भरतपुर में यह तेज़ हो गया है।
विज्ञापन


वहां सोमवार को प्रदर्शनकारियों ने दो बसों में आग लगा दी, इसे देखते हुए प्रशासन ने ज़िले में धारा 144 लगा दी है और मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी हैं।

भरतपुर के ज़िलाधिकारी रवि जैन ने बीबीसी से इसकी पुष्टि करते हुए कहा, "हमने पुलिस गश्त और सुरक्षा चौकियों की संख्या बढ़ा दी है।" ज़िलाधिकारी ने बताया, "इस आंदोलन में शामिल अधिकतर आंदोलनकारी युवा हैं। आंदोलन कर रही आरक्षण संघर्ष समिति से बातचीत कर मामले का समाधान निकालने की कोशिश की जा रही है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


जाट अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के तहत पढ़ाई-लिखाई और नौकरियों में आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं। इस मांग को लेकर वो पिछले कुछ दिनों से आंदोलन चला रहे हैं। हरियाणा में इस आंदोलन में अबतक 18 लोगों की मौत हो चुकी है, इस दौरान हरियाणा में बहुत सी सरकारी और निजी संपत्ति का नुक़सान हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें