फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalore: कोतवाली पुलिस की अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई, करीब पौने दो करोड़ का डोडा पोस्त बरामद

Wed, 31 Jul 2024 07:45 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौर

सार

Jalore: राजस्थान के जालौर में लगातार अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध पुलिस की ओर से कार्रवाई जारी है। जालौर कोतवाली पुलिस ने गश्त के दौरान अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 क्विंटल 51 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद कर तस्करी में प्रयुक्त वाहन बोलोरो पिकअप जब्त किया है।
 
विज्ञापन
पकड़ा गया मादक पदार्थ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली पुलिस की अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। जहां करीब पौने दो करोड़ का डोडा पोस्त बरामद किया गया है। इसके अलावा पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त वाहन की तलाशी के दौरान दो अवैध देसी कैट 4 मैगजीन व 11 जिंदा कारतूस बरामद करने में सफलता हासिल की है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार जालौर जिला पुलिस अधीक्षक ज्ञानचंद यादव के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थ तस्करी की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वर लाल एवं गौतम कुमार जैन डीवाईएसपी जालौर के सुपरविजन में कोतवाली थाना अधिकारी जसवंत सिंह के नेतृत्व में शहर में गश्त के दौरान शाही विहार कॉलोनी थर्ड फेस की तरफ से आने वाले कच्चे रास्ते पर पहुंचे। जहां एक पिकअप वाहन बिना नंबरी पुलिस की गाड़ी को देखकर वहां छोड़कर भाग गए, जिसकी पुलिस टीम ने तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान बिना नंबरी पिकअप वाहन में से कुल 54 प्लास्टिक के कट्टों में अवैध डोडा पोस्ट भरा हुआ पाया, जिसमें प्लास्टिक के कट में भरा हुआ 1151.680 किलोग्राम पोस्त बरामद हुआ।

इसके अलावा अवैध मादक पदार्थ तस्करी में परिवहन में प्रयुक्त वाहन की तलाशी ली गई तो अंदर दो देसी कटे हुए मैगजीन, 11 जिंदा कारतूस बरामद किया। हालांकि आरोपी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए, जिस पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस की ओर से बरामद किए गए अवैध डोडा पोस्त की करीब बाजार कीमत पौने दो करोड़ रुपए आंकी जा रही है। एसपी ज्ञानचंद यादव ने बताया कि रात्रि गस्त एवं तलाशी अभियान के दौरान एक बिना नंबरी पिकअप बोलेरो वाहन के संदिग्ध लगने व पुलिस वाहन को देखकर भागने पर पुलिस टीम ने पीछे किया गया, जिसमें चालक द्वारा कच्चे रास्ते में ले जाकर भागली गांव के पास वाहन फंस गया तो अज्ञात आरोपियों द्वारा वहां छोड़कर भाग गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें