फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalore News: पुलिस ने स्मैक के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार, 2.12 लाख रुपये भी किए गए बरामद; जानें

Mon, 26 May 2025 09:09 PM IST
जालौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौर

सार

Rajasthan: आरोपी के पास स्मैक रखने का कोई लाइसेंस या परमिट नहीं था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत प्रकरण दर्ज किया गिरफ्तार आरोपी से आगे की पूछताछ जारी है। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालौर जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में रामसीन पुलिस ने ऑपरेशन संपोलिया के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 10.60 ग्राम स्मैक (हेरोइन) के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित बाजार कीमत 2,12,000 रुपये बताई गई है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार अधीक्षक ज्ञानचंद यादव के निर्देशन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोटाराम गोदारा और वृताधिकारी भीनमाल अन्नराजसिंह आरपीएस के निकटतम सुपरविजन में पुलिस थाना रामसीन के थानाधिकारी तेजू सिंह के नेतृत्व में सरहद लेदरमेर में नाकाबंदी की गई।

पढ़ें: अब राजस्थान में दो माह का मासूम बच्चा निकला कोरोना पॉजिटिव; एम्स जोधपुर में चल रहा इलाज; जानें
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान संदिग्ध हालात में पकड़े गए आरोपी इन्द्रसिंह पुत्र अभयसिंह (32), निवासी बासड़ा धनजी, के कब्जे से 10.60 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई। आरोपी के पास स्मैक रखने का कोई लाइसेंस या परमिट नहीं था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत प्रकरण दर्ज किया गिरफ्तार आरोपी से आगे की पूछताछ जारी है और मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त से जुड़ी कड़ियों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें