फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalore News: मादक पदार्थ की तस्करी करने वालों पर कार्रवाई, पुलिस ने डेढ़ करोड़ से अधिक की संपत्ति की फ्रीज

Tue, 28 May 2024 08:05 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालोर

सार

जालौर में दो तस्करों की संपत्ति को पुलिस ने फ्रीज करते हुए कड़ा सबक सिखाया है। अनैतिक और मादक पदार्थों से तस्करी से इन तस्करों ने डेढ़ करोड़ से ज्यादा की सपत्ति तैयार की थी।
विज्ञापन
तस्करों की संपत्ति पर कार्रवाई करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के सांचोर जिला पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी वाले करने वाले तस्करों के विरुद्ध कड़ा एक्शन लिया है। पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी में लिप्त दो तस्करों की संपत्ति को फ्रीज करने की कार्रवाई की है। अनैतिक और मादक पदार्थों से तस्करी से अर्जित की गई करीब डेढ़ करोड़ से अधिक कि संपत्ति को फ्रीज किया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दो मकान सहित सोने के आभूषण के साथ डेढ़ करोड़ की अन्यथा गतिविधियों और मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित संपत्ति को वित्त मंत्रालय भारत सरकार के सक्षम प्राधिकरण ने फ्रीज किया। पुलिस की ओर से उक्त संपत्ति का फीस बोर्ड भी लगाया गया है। शेष संपत्ति और अन्य मादक पदार्थों के तस्करों की संपत्ति को फ्रीज की प्रक्रिया जारी है। 

सांचौर जिला पुलिस अधीक्षक हरिशंकर ने बताया कि दाता निवासी भुताराम उर्फ भभुताराम और जेताराम जाति विश्नोई की संपत्ति पर कार्रवाई की गई है। इसमें तत्कालीन एसपी  सागर राणा और तत्कालीन पुलिस निरक्षक बाबुलाल थानाधिकारी थाना करडा द्वारा दोनों तस्करों की सम्पति का ब्योरा तैयार करके उसे चिन्हित कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 68 एफ (1) के तहत फीज करवाने की प्रकिया आरम्भ की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें