फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalore News : महिला के साथ बेरहमी से मारपीट के आरोप में एक युवक गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर आया वीडियो

Wed, 11 Sep 2024 10:30 PM IST
जालौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौर

सार

जिले के भीनमाल में एक युवक द्वारा महिला के साथ बेरहमी से मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
महिला के साथ की बेरहमी से मारपीट
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भीनमाल शहर में एक युवक द्वारा बेरहमी से महिला के साथ घर में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला पीड़ित महिला के बाल पकड़कर खींच रही है और एक युवक और महिला उसके घर में घुसकर उससे बेरहमी से मारपीट कर रहे हैं। घटना के दौरान पास में पीड़ित महिला के दो बच्चे चीख-पुकार करते नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार वीडियो में दिख रहा युवक अपनी पत्नी के साथ पहले तो महिला के घर पहुंचा और उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया, किसी पड़ोसी ने घटना का वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया। मारपीट कर रहे युवक और महिला इसी कॉलोनी के निवासी हैं और पीड़ित महिला के पड़ोसी हैं। पीड़ित महिला ने पुलिस थाने में तीन लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट भी दर्ज करवाई है, जिसमें पीड़िता का आरोप है कि वो विधवा है और उसके प्रति उसी की कॉलोनी में रहने वाला युवक गलत नजर रखता है।

पीड़िता ने बताया कि वह गलत काम के लिए दबाव बनाकर परेशान कर रहा था, जिसकी कुछ दिनों पूर्व युवक की पत्नी को शिकायत की गई थी और इसी रंजिश को लेकर पति-पत्नी ने मिलकर महिला के साथ मारपीट की। घटना का वीडियो आठ सितंबर का बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने मामले में पीड़ित महिला की ओर से दी गई रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है। 
विज्ञापन


थाना प्रभारी घेवरराम ने बताया कि पीड़ित महिला ने पुलिस थाने में रिपोर्ट पेश कर ओड़ो गली निवासी महेंद्र पुरोहित व उसकी पत्नी कमला देवी व पुत्र आकाश कुमार के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने का मामला दर्ज कराया है। पीड़िता की रिपोर्ट के आधार पर फिलहाल मामले में आरोपी महेंद्र पुरोहित को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई एवं जांच जारी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें